अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

Ahan-Aneet's chemistry will work wonders again

मुंबई (अनिल बेदाग) : भारतीय सिनेमा में रोमांस की नई परिभाषा गढ़ने वाली सुपरहिट ‘सैयारा’ की टीम एक बार फिर साथ आकर दिलों को छू लेने वाली कहानी रचने जा रही है। मोहित सूरी, अक्षय विधानी और यशराज फिल्म्स के बैनर तले जेन-जी के चहेते सितारे अहान पांडे और अनीत पड्डा फिर एक इंटेंस रोमांटिक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं।

‘सैयारा’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता—भारत में 338 करोड़ नेट और दुनिया भर में करीब 580 करोड़ ग्रॉस—ने इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि युवाओं के दिलों में बस जाने वाला पॉप कल्चर मूवमेंट बना दिया था। अब यही टीम एक नई, अनटाइटल्ड फिल्म के जरिए उसी जादू को और गहराई के साथ दोहराने की तैयारी में है।

अहान और अनीत की केमिस्ट्री, जिसे फैंस प्यार से ‘अहनीत’ कहते हैं, एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी—और इस बार भावनाएं होंगी और भी गहरी, कहानी और भी सच्ची। मोहित सूरी की खासियत रही है दिल को छू लेने वाला संगीत और बेकाबू इमोशंस, और इस नई फिल्म में भी वही जादू नए अंदाज़ में देखने को मिलेगा। 2027 में रिलीज़ के लिए तैयार यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि प्यार को पूरी तीव्रता से महसूस करने का एक सिनेमाई अनुभव बनने वाली है।