उत्तर प्रदेश का हो रहा है चहुंमुखी विकास – श्री केशव प्रसाद मौर्य

All-round development is taking place in Uttar Pradesh - Shri Keshav Prasad Maurya

रविवार दिल्ली नेटवर्क

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण, अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद मैनपुरी के विकास खंड करहल के ग्राम सिमरऊ के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम एवं ग्राम चौपाल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास खंड करहल के 35 स्वयं सहायता समूहों को रू 2 दशमलव 10 करोड़, विकास खंड घिरोर के 33 स्वयं सहायता समूह को रू 1 दशमलव 98 करोड़, विकास खंड बरनाहल के 22 समूहों को रू 1 दशमलव 32 करोड़ के सी.सी.एल. वितरण, विकास खंड करहल, बरनाहल, घिरोर के 49 समूहों को रू 73 दशमलव 50 लाख की सीआईएफ स्वीकृति पत्र वितरित किये। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार देश-प्रदेश में विकास की गति को चार गुना रफ्तार से बढा़ने का कार्य कर रही है।