23 जनवरी सोमवार शाम को सूर्यास्त पश्चात आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, नंगी आंखों से एक साथ दिखेंगे चंद्रमा शुक्र और शनि ग्रह

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली : ब्रह्मांड में मौजूद खूबसूरत ग्रह प्रायः आकाश गंगा में इधर से उधर घूमते हुए अपनी स्थिति बदलते नजर आते हैं।आकाश गंगा में ग्रहों के विचरण का अपना एक अलग ही वैज्ञानिक, खगोलीय एवं ज्योतिषीय तीनों ही दृष्टिसे बहुत अहम महत्व होता है।

इस बार 23 जनवरी सोमवार शाम को सूर्यास्त पश्चात आसमान में एक ऐसा ही अद्भुत नजारा दिखेगा और लोग अपनी नंगी आंखों से चंद्रमा ,शुक्र और शनि के संगम को आसमान में देख सकेंगे।

श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय निम्बाहेड़ा (चितौडगढ़) के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी के अनुसार इस दिन सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में चंद्रमा शुक्र एवं आकाश मंडल के सबसे सुंदर ग्रह शनि एकसाथ दिखाई देंगे। जिसे ज्योतिष की भाषा में चंद्रमा शुक्र और शनि की त्रिग्रहयुति कहते हैं।

डॉ तिवारी के अनुसार 23 जनवरी 2023 को माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि पर शायन गणना के अनुसारचंद्रमा कुंभ राशि में 27 अंश और 2 कला पर रहेंगे एवं उनकी क्रांति 16 अंश और 59 कला दक्षिण होगी। शुक्रग्रह कुंभ राशि में 25 अंश 13 कला पर होगा एवं उसकी क्रांति 14 अंश 29 कला दक्षिण होगी। शनि ग्रह भीकुंभ राशि में 24 अंश 50 कला पर होगा एवं उसकी क्रांति भी 14 अंश 25 कला दक्षिण की होगी। इस प्रकारचंद्रमा के साथ शुक्र एवं शनि ग्रह एक ही राशि में अत्यंत आसपास होंगे।

सोमवार को सूर्यास्त के बाद चंद्रमा पश्चिम दिशा में हाशिए के आकार का दिखाई देगा। चंद्रमा के ठीक नीचेथोड़ा दक्षिण की ओर लट्टू के समान चमकता हुआ शुक्र ग्रह दिखाई देगा और शुक्र ग्रह के ठीक नीचे हम शनिग्रह को भी देख सकेंगे हालाँकि यह शुक्र की तुलना में कम चमकदार होगा। इस दिन चंद्रमा 08:00 बजे अस्तहो रहा है, अतः यह नजारा केवल डेढ़ घंटे तक ही ठीक प्रकार से देखा जा सकेंगा। इस घटना को लोग अपनेघर से ही बिना किसी साधन के अपनी नंगी आंखों से बहुत अच्छी प्रकार से देख सकते हैं। वैसे भी ग्रहों की इसप्रकार की युति को देखने के लिए टेलीस्कोप आदि किसी साधन की आवश्यकता नहीं होती। क्योंकि आसपासदिखने की स्थिति में भी खगोलीय पिंड टेलिस्कोप के दृश्य क्षेत्र से दूरी पर ही रहते हैं। चंद्र, शुक्र और शनि केइस अद्भुत दृश्य में इनकी युति से त्रिकोण का आकर बनेंगे और लोग इसे खुली आंखों से देख सकेंगे। तीनों ग्रहोंका यह संगम आकाश के पश्चिमी भाग में देखने को मिलेगा ।सूर्यास्त के बाद दिखाई देने वाली इस अद्भुतघटना का नजारा खगोलीय दृष्टि से यह काफी रोमांचक करने वाला होगा।। इस अदभुत दृश्य को लोग किसीभी ऊंची इमारत या खुली जगह से देख सकते हैं। इस अविस्मरणीय नजारे के दौरान आसमान में तीनों ग्रह एकरेखा के पार जाते हुए नजर आएंगे।