
गोपेन्द्र नाथ भट्ट
जयपुर : राजस्थान विधानसभा की स्थापना के 75 वर्ष में प्रवेश पर राज्य विधानसभा का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा।
यह जानकारी विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधान सभा गठन के 75वें वर्ष में प्रवेश के साथ अमृत महोत्सव के शुभारम्भ की रूप रेखा तैयार की जा रही है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा का गठन 1952 में हुआ था ।
देवनानी मंगलवार को विधान सभा में अधिकारियों के सेवानिवृत्ति समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। देवनानी ने सेवानिवृत्त होने वाले तीन अधिकारियों उप सचिव बनवारी लाल मीणा, सहायक सचिव नरेन्द्र कुमार शर्मा और निजी सचिव पुरुषोत्तम शर्मा को उनकी सेवा यात्रा के लिए सम्मानित किया।
लोकतंत्र का जीवन्त स्थल
देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधान सभा देश की श्रेष्ठ विधानसभाओं में शुमार है। यह लोकतंत्र का जीवन्त मन्दिर है। विधान सभा में बनाये गए सचित्र संविधान दीर्धा म्यूजियम और राजनैतिक आख्यान संग्रहालय आम जनों और पर्यटकों के लिए खोला गया तथा इसको को प्रतिदिन देखने आमजन आते है। देवनानी ने विधान सभा कर्मियों का आव्हान किया कि वे भी लोकतंत्र के इस पावन स्थल को जीवन्त बनाने में सहभागी बने।देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधान सभा प्रदेश की लोकतांत्रिक गरिमा का प्रतीक है। इसकी प्रतिष्ठा और प्रभावशीलता सभी कर्मियों के परिश्रम और निष्ठा से ही सुनिश्चित होती है।
इस मौके पर विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव पुरुषोतम शर्मा, राजस्थान विधान सभा कर्मचारी सहकारी साख समिति के अध्यक्ष रवि जैन सहित विधानसभा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।
हिमाचल प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष ने देखी राजस्थान विधान सभा
इसके पूर्व विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मंगलवार को यहां राजस्थान विधान सभा में हिमाचल प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष राजीव बिंदल ने शिष्टाचार मुलाकात की। देवनानी ने बिंदल को राजस्थान विधानसभा का सदन और भवन का अवलोकन कराया।
देवनानी ने डॉ. जोशी को दी बधाई
देवनानी ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी को उनके जन्मदिवस पर बधाई और उनके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।