अशोक गहलोत ने महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की हल्ला बोल रैली से पहलें ही भाजपानीत एन डी ए सरकार पर हमला बोला

नीति गोपेंद्र भट्ट

नई दिल्ली।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस ने रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली से पहलें ही भाजपानीत एन डी ए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा हैकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री को अपनी कार्य शैली को सुधारने के लिए गहन विचार मन्थन करना चाहिए अन्यथा देश की जनता उन्हें सबक़ सिखा देंगी। आज देश में महंगाई और बेरोज़गारी अपनी चरम सीमा पर हैं।यह ही सबसे बड़ा मुद्दा भी है।

उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतन्त्र खतरे में है तथा सत्ता के नशे में चूर भाजपा विपक्ष के अस्तित्व को समाप्त करने का प्रयास कर रही है तथा ईडी,सी बी आई और इनकम टेक्स आदि संस्थाओं का राजनीतिक उद्देश्य से दुरुपयोग किया जा रहा हैं।

गहलोत ने कहा कि भाजपा का कांग्रेस मुक्त नारा कभी सफल नही हो पाएगा। इतिहास साक्षी है कि 1977 में विभिन्न पार्टियों के समूह से बनी जनता पार्टी सरकार बनने पर भी ऐसा ही सपना देखा गया था लेकिन देश की महान जनता ने ढाई साल के बाद ही इन्दिरा जी गाँधी को देश का पुनः प्रधानमंत्री बना कर उनके सपने को तोड़ दिया था। अभी भी देश की जनता सब देख रही है और देश की सबसे पुरानी और देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने वाली कांग्रेस पार्टी में गहरी आस्था रखती हैं। कांग्रेस और इस देश का डीएनए एक ही है।

अशोक गहलोत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय चुनाव और स्वयं के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के एक सवाल के जवाब में मीडिया को बताया कि यह फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ नेता और हाई कमान द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस का आम कार्यकर्ता और सभी नेताओं की भावना है कि राहुल गाँधी ही कांग्रेस अध्यक्ष बनें।

राष्ट्रपति एवं उप-राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री गहलोत ने शनिवार को नई दिल्ली पहुँचने के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

इसके बाद गहलोत ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मौलाना आज़ाद रोड स्थित उनके उप राष्ट्रपति निवास जा कर शिष्टाचार भेंट की।

इससे पहलें मुख्यमंत्री गहलोत विशेष विमान से शनिवार को अपरांह नई दिल्ली पहुँचें। उनके साथ राजस्व मंत्री रामलाल जाट, आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़,कांग्रेस विधायक दानिश अबरार ,चेतन डूडी आदि भी दिल्ली आयें हैं।