एशियाई महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2024 की ट्रॉफी अरवल पहुंची

Asian Women's Hockey Championship 2024 trophy reaches Arwal

रविवार दिल्ली नेटवर्क

अरवल : राजगीर में आयोजित एशियाई महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2024 के प्रचार-प्रसार के लिए, बिहार के विभिन्न जिलों में ट्रॉफ़ी टूर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसी क्रम में इस चैम्पियनशिप की ट्रॉफ़ी अरवल पहुँची. इस मौके पर ज़िला प्रशासन के वरीष्ठ अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों ने इस ट्रॉफ़ी और इसके साथ आए आयोजन समिति के सदस्यों का भव्य स्वागत किया।