सत्येन्द्र पाल सिंह
चेन्नै : डंकन जैकसन के पहले और पैट्रिक एंडूयू के दूसरे क्वॉर्टर में दागे एक एक मैदानी गोल तथा कप्तान डायलन डाउनी के आखिरी क्वॉर्टर में छठे और मै्थ्यू हेथॉर्न के सातवें पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से दागे एक एक गोल से ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को मंगलवार को 14 वें एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में 11वां स्थान हासिल किया।
जेडन ब्रुकर ने दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पूर्व पहले पेनल्टी कॉर्नर का गोल में बदल कर दक्षिण अफ्रीका को एक एक की बराबरी दिला दी थी। खेल खत्म होने से दो मिनट पहले दक्षिण अफ्रीका के लिथा कलई ने डी के भीतर गेंद पर वॉली जमा गोल कर स्कोर 2-4 कर कर दिया। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं पाया। दक्षिण अफ्रीका केजेडन ब्रुकर व सचिन पदयाची ने बतौर मिडफील्डर ऑस्ट्रेलिया के स्ट्राइकरों को अपनी 25 गज की रेखा से बाहर रोकने के साथ अपने साथी स्ट्राइकर के लिए गेंद आगे बढ़ा गोल के अभियान बनाने में भी मदद की ।
मलयेशिया ने शूटआउट में जापान को हराया: मोहम्मद दानिश अइमन, मोहम्मद जमलुस व जोहारी अआदम के शूटआउट में एक एक गोल की बदौलत मलयेशिया ने निर्धारित समय में मुकाबला एक एक से बराबर रहने के बाद जापान को यहां शूटआउट में 3-0 से हरा कर 13 वां स्थान पाया। अजीमुदीन कमरूदीन ने दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले गोल कर मलयेशिया का खाता खोला। शुन हारा ने खेल खत्म होने से आठ मिनट पहले गोल कर जापान को एक एक की बराबरी दिला और इसके बाद गोल नहीं होने पर मुकाबला शूटआउट में खिंच गया। शूटआउट में जापान के शूगो ससाकी ,नारु किमुरा व शुन हारा ने स्टिक की गेंद को स्पिन कर गोल में कोशिश को मलयेशिया के गोलरक्षक हेरूल हाजिक ने रोक कर बेकार कर दिया।
पिछड़ने के बाद चिली की जीत : युआन वेलस्को व कप्तान रिचर्ड फिलिप के एक एक मैदानी गोल की बदौलत चिली ने पिछड़ने के बाद स्विटजरलें को 2-1 से हरा कर15 वां स्थान पाया। स्विटजरलैंड की ओर से इकलौता गेल कप्तान येन फ्लुक ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा।





