नीलम गिरी और सत्येंद्र सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म “मन मोहिनी” बहुत जल्द होगी एक्सक्लूसिव रिलीज

Bhojpuri film "Man Mohini" starring Neelam Giri and Satyendra Singh will be released exclusively very soon

रविवार दिल्ली नेटवर्क

मुंबई : अभिनेत्री नीलम गिरी और अभिनेता सत्येंद्र सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म “मन मोहिनी” बहुत जल्द भोजपुरी का पहला और भोजपुरी का नंबर वन आर्या डिजिटल ओटीटी पर एक्सक्लूसिव रिलीज की जायेगी।उक्त जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने दी।उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं।यह एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म हैं।जो भोजपुरी दर्शकों के पसंद के अनुरूप बनी हैं।

फिल्म में अभिनेता सत्येंद्र सिंह और बिग बॉस फेम अभिनेत्री नीलम गिरी की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी।फिल्म एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा से भरपूर हैं।दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बिग बॉस फेम अभिनेत्री नीलम गिरी के पक्ष में वोट करने की अपील की।उन्होंने कहा कि भोजपुरी दर्शक अभिनेत्री नीलम गिरी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करें एवं समर्थन करें।

फिल्म के निर्माता रविन्द्र सिंह एवं निर्देशक रितेश ठाकुर हैं।