
मोहित त्यागी
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर लोनी विधानसभा के विकासखंड कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चैनपाल सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई। जिसमें लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी में सरकार द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल रहे तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जनपद के हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि देश की पहली हाईस्पीड रेपिड रेल गाजियाबाद में चल रही है। उत्तर प्रदेश आज एक्सप्रेसवे एयरपोर्ट एवं स्मार्ट सिटी के रूप में नई ऊंचाइयां छू रहा है। पूरे प्रदेश में 25 हजार से अधिक निवेशकों ने योगी सरकार के नेतृत्व में उद्योग लगाने के लिए 45 लाख करोड़ का एमओयू साइन किया है। आज प्रदेश में व्यापार रोजगार शिक्षा चिकित्सा विद्युत एवं कानून व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त हुई है।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री भाजपा राजेंद्र बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्षा कौमुदी चौधरी, मिडिया प्रभारी धजेन्द्र खारी, जिला मंत्री आकाश गौतम, मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार, मनीष चौहान, राहुल श्याम सुंदर, जितेन्द्र गुप्ता, सुदेश भारद्वाज, प्रविन्द्र चौधरी, सभासदगण प्रीति जैन, रोहित शर्मा जयवीर सिंह बंसल, राहुल बैंसला, सुभाष कसाना, विनय गुर्जर, रूद्रामिनी गिरी आदि सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।