भाजपा ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु की तैयारी बैठक

BJP held a preparatory meeting for the successful organization of Deputy CM Brajesh Pathak's program

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने महापौर सुनीता दयाल, विधायक अजीत पाल त्यागी की प्रमुख उपस्थिति में कविनगर रामलीला मैदान स्थित जानकी सभागार में अपने आगामी कार्यक्रम भारत रत्न डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आगमन के एवज में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संचालन समिति, महानगर पदाधिकारीगण, पार्षदगण, मंडल प्रभारी अध्यक्ष और मंडल प्रवासी आदि महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने तैयारी पूर्ण की।

बैठक में बलदेवराज शर्मा, राजीव त्यागी, राहुल चौधरी, सुशील गौतम, बॉबी त्यागी, प्रदीप चौहान, अनिल कल्याणी, राजन बाल्मीकि, सुमन जाटव मंचसीन रहे इनके अलावा राजेश त्यागी, गुंजन शर्मा, रनिता सिंह, प्रीति चंद्रा, पूनम कौशिक, ऋचा भदौरिया, संजीव चौधरी, कुलदीप त्यागी सहित सभी पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष गण, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल प्रभारी गण आदि पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।