भाजपा ने राजनगर मंडल के वार्ड 71 में चलाया ‘गांव चलो, वार्ड चलो’ अभियान

BJP launched 'Go to village, go to ward' campaign in ward 71 of Rajnagar Mandal

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में चलाए जा रहे भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल, वार्डों एवं बूथों पर चलाए जा रहे “गांव चलो, वार्ड चलो” अभियान के अंतर्गत राजनगर मंडल में वार्ड 71 के बूथ अध्यक्षों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी ने पार्षद पप्पू नागर के साथ अभियान की शुरुआत बूथ अध्यक्षों के आवास पर पहुंचकर उनके सम्मान के साथ की।

इस दौरान महानगर मीडिया प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, डॉ. सागर कश्यप सहित अन्य को उनके आवास पर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सभी ने मिलकर बूथों पर घर घर संपर्क कर प्रदेश सरकार के 8 वर्षों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड सौंपा तथा वार्ड निवासी वरिष्ठ नागरिकों को ‘वट वृक्ष’ का प्रतीक मानकर विशेष सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत संपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों को सरकार की आगामी आठ वर्षों की योजना से संबंधित पत्रक भी वितरित किए गए। इस मौके पर वार्ड अभियान संयोजक मनोज गिरी, मनीष पंवार, राजेश्वर यादव, विजय कोरी सहित मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।