भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज पहुंची यमुनानगर

BJP MP Bansuri Swaraj reached Yamunanagar

रविवार दिल्ली नेटवर्क

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में महिला मोर्चा द्वारा महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज पहुंची। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री का कवर पाल गुर्जर ने की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में बांसुरी स्वराज ने कहा की हरियाणा में सबसे ज्यादा वीर सपूत सिपाही हैं। दूध दही का प्रदेश है हरियाणा और अन्नदाताओं की धरती है हरियाणा। उन्होंने कहा कि मेरी मां भी इसी हरियाणा से रहने वाली थी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिलाओं में जो उत्साह है उसे लगता है कि हरियाणा में तीसरी बार 1 अक्टूबर को कमल खिलेगा और तीसरी बार हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि महिला पुरुषों से 12% अधिक वोट बीजेपी को डालती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को नंबर वन बनाने, गांव और शहर की समस्याओं को जड़ से समाप्त करने के लिए तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी।

यमुनानगर के महिला मोर्चा महासम्मेलन में पहुंची लोकसभा सांसद सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने सभी को राम-राम कहकर संबोधित किया। उन्होंने हरियाणवी में कहा कि वह अपने नानके आई है ,वह आपकी बेटी है भांजी हैं, दोहती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उन्हें बहुत सा प्यार मिला है।