भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद सी पी जोश का मुम्बई में राजस्थानी प्रवासी संस्थाओं द्वारा अभिनंदन

नीति गोपेंद्र भट्ट

नई दिल्ली : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद सी पी जोश का मुम्बई में राजस्थानी प्रवासी संस्थाओं अभिनंदनकिया गया ।

राजस्थानी प्रवासी संस्था बोरीवली (वेस्ट) द्वारा आयोजित इस समारोह में सांसद रत्न से सम्मानित सांसदगोपाल शेट्टी, महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एस. के. पुरोहित विधायक मीनाक्षी चौधरी के साथ ही बड़ीसंख्या में प्रवासी राजस्थानी उपस्थित रहे।

जोशी ने अपने मुंबई प्रवास के दौरान भाजपा के महाराष्ट्र मे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके निवास परशिष्टाचार भेंट की।

जोशी ने गोरे गाँव, मुम्बई में आयोजित जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) की नवीन कार्यकारिणी केशपथ-ग्रहण समारोह में भी भाग लिया।

उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े की माताजी विजया श्रीधर तावड़े के निधन पर उनके निवासस्थान जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।