करनपुर मंडल की बूथ सशक्तिकरण बैठक

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में करनपुर मंडल की बूथ सशक्तिकरण बैठक आहूत की गयी। बैठक में माननीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून सिद्धार्थ अग्रवाल ने उपस्थित शक्तिकेन्द्र संयोजक एवं शक्तिकेन्द्र प्रभारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दल की नीतियों एवं विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाएं।

बैठक से पूर्व भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय पूरन चंद शर्मा की पुण्य आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती सुनिता बौड़ाई ‘विद्यार्थी, भगवत प्रसाद मकवाना, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती कमली भट्ट, मंडल अध्यक्ष राहुल लारा महानगर मंत्री/मंडल प्रभारी संकेत नौटियाल, महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी, मंडल महामंत्री सौरव शर्मा समेत अन्य अपेक्षित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।