बीएसपीएस पत्रकार हित में जनांदोलन के लिए तैयार : संजय सिंह

  • शाहनवाज हसन को बीएसपीएस के सभी पदों से किया गया मुक्त
  • जीतेंद्र पांडेय राष्ट्रीय महासचिव, तमिलनाडु इकाई के प्रदीप राष्ट्रीय सचिव (दक्षिण भारत जोन) मनोनीत
  • डॉ अजय ओझा झारखंड, नंदकिशोर सिंह नंदू बिहार के अध्यक्ष नियुक्त। संतोष वशिष्ठ और राकेश कुमार मीना राजस्थान इकाई के संयोजक बने

रविवार दिल्ली नेटवर्क

दिल्ली : भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पिछले दिनों प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता बीएसपीएस के मुख्य संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। सम्मेलन के आरंभ में चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण के लिए पूरी इसरो टीम को बीएसपीएस की तरफ से बधाई एवं शुभकामना प्रेषित किया गया।

सम्मेलन में बीते 25 जुलाई को बीएसपीएस की बैठक में अनुमोदित मुद्दों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यकारिणी ने पाया कि पूर्व राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह के ऊपर जो व्यक्तिगत आरोप लगाए थे, वे बेबुनियाद और फर्जी थे जो उनकी गंदी मानसिकता को परिलक्षित करता है।

कार्यकारिणी ने यह भी पाया कि हसन संस्था की रजिस्टर्ड नियमावली का घोर उल्लंघन करते हुए अपने निष्कासन के बाद भी भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर का अवैध इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बीएसपीएस के कई सदस्यों के बारे में अमर्यादित टिप्पणी भी की है। उन तमाम मुद्दों और आर्थिक कदाचार जैसी शिकायतों के आधार पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शाहनवाज हसन को बीएसपीएस के सभी पदों एवं दायित्वों से मुक्त करने के निर्णय पर मुहर लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की सर्वसम्मति से संस्तुति प्रदान की। बैठक में सर्वसम्मति से हसन और उनकी टीम द्वारा भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के नाम का प्रयोग रोकने के लिए क़ानून की मदद लेने का निर्णय लिया गया।

सम्मेलन में पधारे सभी पत्रकारों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए उनके कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प व्यक्त किया।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से बीएसपीएस के राष्ट्रीय सचिव जीतेंद्र पांडेय को बीएसपीएस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। तमिलनाडु इकाई के प्रदीप कुमार को राष्ट्रीय सचिव (दक्षिण भारत जोन) तथा अमित गांधी को सचिव मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से डॉ अजय ओझा को बीएसपीएस की झारखंड राज्य इकाई का अध्यक्ष, डॉ संतोष कीड़ो को महासचिव तथा डॉ पी नैय्यर को झारखंड प्रदेश संयोजक सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। संतोष वशिष्ठ तथा राकेश मीणा को राजस्थान प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया। झारखंड की सुश्री बरखा लकड़ा, संतोष पाठक तथा वाराणसी के फोटो जर्नलिस्ट राजकुमार प्रसून, दिल्ली के भानु प्रताप सिंह, संजय मल्होत्रा, वेद प्रकाश, विंध्यवासिनी त्रिपाठी, जे आर नौटियाल, प्रदीप शर्मा को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया।

कार्यकारिणी में अन्य मुद्दों के अलावा महिला सम्मान पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में एक अलग पहचान बना रही हैं। विज्ञान,खेल, कला, पत्रकारिता, सोशल वर्क, राजनीति, विधि, अनुसंधान, सैन्य सहित जीवन के लगभग हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 प्रक्षेपण में करीब 35 महिलाओं का अहम योगदान रहा जो गर्वित होने वाली बात है।

कार्यकारिणी की बैठक में *केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से पत्रकारों के लिए पेंशन प्लान लागू कराने की मांग, पांच सदस्यीय ग्रीवांस कमिटी का गठन, पत्रकारों को बीएसपीएस की तरफ से तात्कालिक सहयोग, बीएसपीएस लीगल टीम का गठन, बीएसपीएस महिला विंग का गठन* आदि अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। सम्मेलन में मुख्य रूप से तमिलनाडु इकाई (वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ तमिलनाडु) के अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सगायराज, राष्ट्रीय सचिव शूलपानी सिंह, ट्रस्टी एवम कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, बीएसपीएस दिल्ली उपाध्यक्ष आशुतोष मणि तिवारी, प्रहलाद सिंह राजपूत, दिल्ली इकाई कोऑर्डिनेटर सुश्री स्नेहलता संयुक्त सचिव सुश्री पुष्पा, सुश्री वर्षा चमोली, श्रीकांत भाटिया सहित तमिलनाडु, दिल्ली, उतरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, झारखंड आदि राज्यों से दर्जनों पत्रकार शामिल हुए।