कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की घोषणाओं, विकास कार्यो व अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Cabinet Minister Rekha Arya reviewed the progress of Chief Minister's announcements, development works and other schemes in Someshwar Assembly constituency

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अल्मोड़ा विकास भवन में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की घोषणाओं, विकास कार्यो व अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर लाने के निर्देश दिए और कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सोमेश्वर में नवनिर्मित उप जिला अस्पताल का उद्घाटन जल्द से जल्द किया जाना है और अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उद्घाटन के दिन से वहां चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की तैनाती होनी चाहिए, जिससे कि उद्घाटन के साथ ही अस्पताल की सेवाएं शुरू हो जाएं। विकासखंड ताकुला के गांव बीना के तोक दुर्गाथल और गांव भेटुली के तोक लोहारखोला में सोलर पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण कार्य में गड़बड़ी की बात सामने आने पर उन्होंने डीएम को इसकी जांच करने के निर्देश दिए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि फरवरी में बड़ी संख्या में योजनाओं का शिलान्यास किया जाना है, इसके लिए शुरुआती सारी औपचारिकताएं समय रहते पूरी करें।

बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि जो अधिकारी जनहित के कार्य की अवहेलना करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।