नवोदित अशोक शर्मा की गेंदबाजी से कप्तान गिल और सहायक कोच पार्थिव खासे प्रभावित

Captain Gill and assistant coach Parthiv Singh were impressed with the bowling of debutant Ashok Sharma

कप्तान गिल बोले, 175 रन बनाए होते तो कहानी कुछ ओर होती

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के कूपर कॉनोली की 44 गेंदों पर पांच छक्कों और पांच चौकों की मदद से अविजित 72 रन की पारी और विजय कुमार व्यस्क (3/34) और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (2/28) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत पिछली उपविजेता पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को मुल्लानपुर(न्यू चंडीगढ़) में आईपीएल 2026 में मंगलवार रात अपने पहले बेहद रोमांचक मैच में तीन विकेट से हरा दिया। कप्तान शुभमन गिल (39) और जोस बटलर (38) की तेज पारियां भी गुजरात टाइटंस के काम न आई।अपने घर में पंजाब किंग्स की लक्ष्य का पीछा करते हुए यह लगातार चौथी जीत है। अपनी टीम की हार के बावजूद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और सहायक कोच पार्थिव पटेल बराबर 140-145 किलोमीटर की रफ्तार से बराबर गेंदबाजी करने वाले अपने नवोदित तेज गेंदबाज अशोक शर्मा से खासे प्रभावित दिखे।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि अनुभव के साथ अशोक शर्मा हमारी गुजरात टाइटंस के लिए बेशकीमती साबित होंगे। अशोक ने पारी के शुरू और आखिर में अच्छी गेंदबाजी की। वह हमारे जितना ज्यादा खेलेंगे और अनुभव पाएंगे तो वह हमारे लिए और उपयोगी हो जाएंगे। अशोक अपनी गेंदबाजी पर बहुत मेहनत कर रहे हैं और वह चुस्त फील्डर भी है। मैं उनसे शिविर में कई महीने पहले मिला था और उन्होंने मुझे खासा प्रभावित किया।’
गुजरात टाइटंस के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने कहा, ‘अशोक शर्मा को हमने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गेंदबाजी करते देखा। अशोक के पास रफ्तार है और वह अलग ही मिजाज के गेंदबाज हैं। शुरू के दो ओवर में अशोक ने रन दिए और फिर वह अहम 18 वां ओवर फेंकने आए और उन्होंने अपना जीवट दिखाया । हम अशोक शर्मा की गेंदबाजी को ले खासे रोमांचित हैं।‘

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘मेरा मानना है कि हमने खासी बढ़िया गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए आखिरी पांच छह ओवर में ज्यादा रन नहीं बना पाए। बेशक यह 200 रन वाली पिच नही थी। यदि हमने इस पिच पर 175 रन बनाए होते तो कहानी कुछ ओर होती लेकिन हम बराबर विकेट खोते चले गए और आखिर के पांच ओवर में जब गेंद पुरानी पड़ हो गई तो उसे उड़ा कर मैदान से बाहर भेजना मुश्किल था क्योंकि पिच में तेजी थी ही नहीं। जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तो बारिश हो रही थी और फिर भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया। मैं तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा से कुछ पहले गेंदबाजी करा सकता था लेकिन हम आखिरी तक मैच में बने रहे। हमेशा ही अगर मगर होता है।’

कूपर कॉनोली बड़े खिलाड़ी हैं : श्रेयस
अपनी टीम पंजाब किग्स की जीत पर श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘कूपर कॉनोली के शॉट बेहतरीन रहे और खासतौर पर उनका लेग स्पिनर रशीद खान की गेंद पर लगाया शॉट मैं मैदान पर उतर कर पूरी तरह फोकस था। हमने अचानक लगातार दो विकेट खो दिए और आईपीएल में ऐसी चीजें होती है। इस तरह के हालात में आपको जरुरत अपना धैर्य बनाए रखन की होती है। कूपर कॉनोली मैदान पर बेहद शांत होकर खेले। तीसरे ओवर के बाद हमे अहसास हुआ कि कूपर कॉनोली बड़े खिलाड़ी है। तीसरे ओवर के बाद हमने महसूस किया कि पिच धीमी है। अर्शदीप मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे कहा कि पिच पर गेंद गिरने के बाद कुछ धीमी आ रही थी। हमने जल्द से जल्द गेंद को पुरानी करने की कोशिश की। बड़े मैच के बडे खिलाड़ी है। विजय व्यस्क से पिछले सीजन में जहां छाड़ा था कि इस सीजन में वहीं से आगे खेलना शुरू किया।