कप्तान हरमनप्रीत कौर अब भारत को टी 20 महिला क्रिकेट विश्व कप भी जिताने को बेताब

Captain Harmanpreet Kaur is now eager to lead India to victory in the Women's T20 World Cup as well

भारत को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड ,इग्लैंड व द.अफ्रीका से मिलेगी कड़ी चुनौती

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : कप्तान हरमनप्रीत कौर 2025 में भारत को अपनी धरती पर पहली बार आईसीसी महिला वन डे क्रिकेट विश्व कप जिताने के बाद अब बृहस्पतिवार से इंग्लैंड में शुरू हो रहा दसवां आईसीसी टी 20 महिला क्रिकेट विश्व कप भी जिताने को बेताब हैं। हरमनप्रीत कौर जानती हैं कि अब उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की सांझ दस्तक दे रही है। हरमनप्रीत कौर 14 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतर लगातार दसवें टी 20 विश्व कप में खेलने वाली पहली की भारत की पहली और इकलौती क्रिकेटर बन जाएंगी। महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी टी 20 पुरुष क्रिकेट विश्व कप जिताने के बाद 2011 में अपने घर में आईसीसी पुरुष वन डे क्रिकेट विश्व कप भी जिताया। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में 2020 में भारत मेजबान ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में 95 रन से हार आईसीसी टी 20 महिला क्रिकेट विश्व कप खिताब जीतने से चूक गया था। 2025 में भारत को महिला वन डे विश्व कप जिताने के बाद हरमनप्रीत कौर यदि अपनी कप्तानी में भारत को इंग्लैंड में टी 20 महिला विश्व कप भी जिताती हैं तो वह भी महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर लेगी।

भारत को खिताब के लिए रिकॉर्ड सबसे ज्यादा छह बार चैंपियन रही ऑस्ट्रेलिया, 2009 में पहले संस्करण की चैंपियन मेजबान इंग्लैंड, मौजूदा और 2024 की चैंपियन न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से 12 जून से 5 जुलाई , 2026 तक होने वाले 12 टीमों के आईसीसी टी 20 महिला क्रिकेट विश्व कप में कड़ी चुनौती मिलेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारत के हौसले ऑस्ट्रेलिया से उसके घर में पहली बार टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज जीतने से बुलंद हैं। भारत को ग्रुप 1 में सबसे ज्यादा छह बार टी 20 महिला विश्व कप जीतने वाली एलिसा हीली से कप्तानी संभालने वाली सोफी मॉलीनियू की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया और पिछले दो संस्करण के फाइनल और वन डे महिला विश्व कप के फाइनल में भारत से हारने वाली लॉरा वुल्फर्ट की अगुआई वाली शबनम इस्माइल की संन्यास से वापसी से मजबूत हुई दक्षिण अफ्रीका से ग्रुप 1 में कड़ी चुनौती मिलेगी। भारत के ग्रुप 1 में भले हालांकि विस्फोटक बैटर फातिमा सना की अगुवाई वाली पाकिस्तान और विकेटकीपर निगार सुल्ताना की कप्तानी में उतरने वाली बांग्लादेश और नीदरलैंड की टीमें हैं, जिनसे उसे बहुत चुनौती नहीं मिलती लगती हैं। भारत के सामने ग्रुप 1 में सबसे पहले सेमीफाइनल में स्थान बनाने के लिए मजबूत ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में से कम से कम एक को हराना की चुनौती होगी।

सूजी बेटस, सोफी डिवाइन व लिया ताहुहू जैसी संभवत: अपना आखिरी टी 20 विश्व कप खेल रही सदाबहार खिलाडी मेली केर की अगुआई वाली न्यूजीलैंड को ग्रुप 2 में लगातार दूसरी बार खिताब जिता बल्ला टांगने को बेताब होंगी। मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड को लगातार दूसरी खिताब जीतना है तो उसके सामने सबसे पहले अनुभवी नेट शिवर ब्रंट, सोफी एकेलस्टोन और एलिस कैप्सी से सज्जित मेजबान इंग्लैंड और अनुभवी हैली मैथ्यूज और डियांड्रा डॉटिन जैसी सदाबहार खिलाड़ियों से सज्जित वेस्ट इंडीज में से कम से कम एक को हरा सेमीफाइनल में पहुंच पहला पड़ाव पार करना होगा। कैथराइन ब्राइस की अगुआई वाली स्कॉटलैंड, चामरी अट्टापट्टू की अगुआई वाली श्रीलंका और स्कॉटलैंड की चुनौती ग्रुप चरण से आगे बढ़ती नहीं लगती है।
भारत की महिला टीम ने बीते छह महीनों में मेहमान पहले श्रीलंका को फिर ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टी 20 मैचों की सीरीज में हराया। भारत की महिला टीम इसके बाद मेजबान दक्षिण अफ्रीका से 1-4 से तथा टी 20 विश्व कप शुरू होने से पहले इंग्लैंड से टी 20 मैचों की सीरीज में 1-2 से हार गया था। भारत की महिला टीम ने टी 20 विश्व कप से पहले दो अभ्यास मैचों में पहले में वेस्ट इंडीज को भारती फूलमाली के अर्द्धशतक की बदौलत हराया लेकिन दूसरे में ऋचा घोष के अर्द्धशतक के बावजूद कड़े संघर्ष में हार गई। भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी 20 मैचों की सीरीज में यस्तिका भाटिया न तीसरे नंबर पर बढ़िया बल्लेबाजी कर एक अर्द्धशतक की मदद से सबसे ज्यादा 119 रन बनाए। भारत की चिंता स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की सलामी जोड़ी का रनों के लिए जूझना है। अब भारत के लिए जेमिमा रॉड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर के चौथे और पांचवें नंबर पर अर्द्धशतक जरूर सकारात्मक संकेत हैं। इंग्लैंड के नम मौसम में स्विंग और सीम गेंदबाजी के खिलाफ भारत खासतौर पर उपकप्तान स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की सलामी जोड़ी से तेज आगाज की आस करेगा। स्मृति और शैफाली ने भारत को अपने घर में वन डे विश्व कप जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। स्मृति को इंग्लैंड में किया लीग में द‘ हंड्रेड के लिए खेलने का बेशक टी 20 विश्व कप में मिलेगा। ऑलराउंडर अमनजोत कौर और काशवी गौतम के चोट के चलते बाहर होने से भारत पांचवीं गेंदबाज के रूप में कामचलाउ ऑफ स्पिनर शैफाली वर्मा का इस्तेमाल करेगा।

भारत की महिला अब हुए नौ आईसीसी टी 20 विश्व कपों में 2020 में मेजबान ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में 85 रन से हार खिताब चूकी और चार बार -2009 (इंग्लैंड), 2010 ( वेस्ट इंडीज), 2018 (वेस्टइंडीज) और 2023 (दक्षिण अफ्रीका) मे सेमीफाइनल में पहुंची। भारत की महिला टीम 2012 (श्रीलंका) ,2014 (बांग्लादेश), 2016 (भारत) और 2024 (यूएई) में ग्रुप चरण में बाहर हो गई। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारत की अपने घर में 2025 में आईसीसी महिला वन डे विश्व कप की खिताबी जीत से अब आईसीसी टी 20 महिला क्रिकेट के दसवें संस्करण में उसके इसमें खिताबी सूखे को खत्म करने की आस जगी है। अब तक हुए नौ आईसीसी टी 20 महिला क्रिकेट विश्व कपों में ऑस्ट्रेलिया(2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023) ने सबसे ज्यादा छह बार और इंग्लैंड (2009), वेस्ट इंडीज (2016) और न्यूजीलैंड (2024) ने एक एक बार खिताब जीता है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में बीते बरस भारत ने अपने घर में में आईसीसी वन डे क्रिकेट विश्व कप जीता है। भारत को ग्रुप एक में छह बार के चैपियन ऑस्ट्रेलिया और पिछली उपविजेता दक्षिण अफ्रीका से कड़ी चुनौती मिलेगी। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने ग्रुप में शीर्ष दो रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में किसी एक तो हर हाल में हराना होगा। भारती फुलमाली, नंदिनी शर्मा, श्रीचारिणी और क्रांति गौड़ का यह पहला महिला टी 20 विश्व कप होगा। भारत 2024 में पिछले संस्करण में ग्रुप चरण में ही बाहर हो गया था। चंडीगढ़ की 24 वर्षीया तेज नवोदित गेंदबाज नंदिनी शर्मा भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया इकलौता नया चेहरा है । पहली बार भारतीय महिला टीम में शामिल की गई नंदिनी शर्मा को मौका मिला तो यह उनका पहला महिला टी 20 विश्व कप होगा। नंदिनी शर्मा महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीए) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2026 में 17 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली गेंदबाज थीं। मौजूदा आईसीसी महिला वन डे क्रिकेट विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम अब तक महिला आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप नहीं जीत पाई है। हरमनप्रीत कौर पांचवीं बार महिला टी 20 क्रिकेट विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत 2020 के टी 20 महिला विश्व कप के फाइनल मे पहुंच कर मेजबान ऑस्ट्रेलिया से एमसीजी में हार कर उपविजेता रहा, जो कि उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत 2024 के संस्करण में नॉकआउट में जगह बनाने में नाकाम रहा था। भारत आईसीसी टी 20 महिला क्रिकेट विश्व कप में अपने अभियान का आगाज 14 जून को बर्मिंघम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करने के बाद , 17 जून को नीदरलैंडस, 21 जून को मैनचेस्टर में दक्षिण अफ्रीका से, 25 जून को बांग्लादेश से और 28 जून को अपने अंतिम ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

विकेटकीपर बैटर यस्तिका भाटिया और बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव ने महिला टी 20 विश्व कप से भारतीय टीम में वापसी की है जबकि अनुष्का शर्मा व उमा छेत्री, अमनजोत कौर और काशवी गौतम को टीम में जगह नहीं मिली है। अमनजोत और काशवी गौतम दाएं घुटने में चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। भारत की महिला टीम भले ही अब तक कभी भी आईसीसी महिला टी 20क्रिकेट विश्व कप नहीं जीत पाई लेकिन उसने लगभग हर संस्करण में दमदार प्रदर्शन से अपनी सशक्त उपस्थिति जरूर दर्ज कराई है।

आईसीसी टी 20 महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्ज, भारतीय फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋषा घोष (विकेटकीपर), श्रीचारिणी, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़ , श्रेयंका पाटील, राधा यादव।

यस्तिका भाटिया, राधा यादव और नवोदित नंदिनी शर्मा भारत की अभी हाल ही में मेजबान दक्षिण अफ्रीका से पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज 1-4 से हारने वाली टीम का हिस्सा नहीं थी। अमनजोत कौर और काशवी गौतम के चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर होने पर स्पिन ऑलराउंडर राधा यादव को भारत की महिला टी 20 विश्व कप के लिए चुनी टीम में जगह मिल गई। राधा यादव इंग्लैंड दौरे पर गई थी लेकिन उसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। वहीं भारती फूलमाली को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर वहां उसके खिलाफ दो अच्छी पारियां खेल टी 20 विश्व के लिए भारतीय महिला टीम में जगह बरकरार रखी। बाएं हाथ की स्पिन ऑलराउंडर राधा यादव का यह भारत के लिए यह पांचवां टी 20 विश्व कप होगा।
भारत की बल्लेबाजी खुद कप्तान हरमनप्रीत कौर,उपकप्तान स्मृति मंधाना उनकी सलामी जोड़ीदार शैफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्ज , दीप्ति शर्मा और दो विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष और यस्तिका भाटिया पा निर्भर रहेगी। दीप्ति शर्मा, श्रीचारिणी और श्रेयंका पाटील के साथ राधा यादव के रूप में टी 20 विश्वकप में भारतीय टीम चार बेहतरीन स्पिनर है। राधा यादव ने 2018 मे भारत के लिए टी 20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज करने के बाद 89 टी 20 अतर्राष्ट्रीय मैच खेल कर 103 विकेट चटकाए हैं।भारत के पास रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़ और नवोदित नंदिनी शर्मा के रूप में तेज गेदबाजों की मजबूत चौकड़ी है।