कैस्पर की हैट्रिक से नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, पांचवें स्थान के लिए बेल्जियम से मुकाबला

Casper's hat-trick helps Netherlands beat New Zealand, face Belgium for fifth place

सत्येन्द्र पाल सिंह

चेन्नै : कप्तान स्ट्राइकर कैस्पर वान डेर वीन की हैट्रिक की बदौलत नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड को यहां रविवार को एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2025 में 6-3 से हराकर पांचवें स्थान के लिए बेल्जियम से भिड़ने का अधिकार हासिल किया। विजेता टीम के नीदरलैंड के लिए पॉप वीन , जॉन वेंटलेंड और जॉप विल्बर्ट ने भी एक एक गोल किया। पराजित न्यूजीलैंड
के लिए जोंटी एल्मस ने दो तथा ओवन ब्राउन ने एक गोल किया। मैनऑफ द’ मैच कैस्पर वान डेर वीन की हैट्रिक से नीदरलैंड ने पाचवें से आठवें स्थान के लिए खेले मैच में अपनी जीत पक्की कर ली थी।

कप्तान कैस्पर वान डेर वीन के पहले क्वॉर्टर में दागे दो और पॉप वीन व जॉन वेंटलेंड के एक एक मैदानी तथा जॉप विल्बर्ट के पेनल्टी स्ट्रोक पर दागे गोल से नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाफ टाइम तक 5-2 से आगे थी। नीदरलैंड ने पहले क्वॉर्टर तक ही 3-0 की बढ़त ले कर मैच पर ऐसी पकड़ बनाई की न्यूजीलैंड की टीम शुरू के दो क्वॉर्टर में अपना किला बचाती ही ज्यादा नजर आई। न्यूजीलैंड के ओवन ब्राउन ने दूसरे क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में गोल कर स्कोर 1-3 कर दिया और भारतीय मूल के मिलन पटेल के दाएं से बढ़िया पास पर जोंटी एल्मस ने बढ़िया मैदानी गोल कर स्कोर 2-5 कर दिया। पहले हाफ की समाप्ति पर नीदरलैंड की टीम 5-2 से आगे थी।कप्तान कैस्पर वान डेर वीन ने तीसरे क्वॉर्टर के छठे मिनट में डी के भीतर जोरदार वॉली जमा गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी कर नीदरलैंड को 6-2 से आगे कर दिया थ न्यूजीलैंड को नौ मिनट पेनल्टी कॉर्नर मिले और उसके लिए जोंटी एल्मस ने अंतिम पर मैच का अपना दूसरा गोल किया। वहीं नीदरलैंड को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कोई भी टीम इन्हें गोल में बदलने में नाकाम रही।

हयूगो लबूशेर के खेल खत्म होने से दो मिनट पहले पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गोल की बदौलत दो बार पिछड़ने के बाद बेल्जियम ने फ्रांस को 3-2 से हरा कर पांचवें स्थान के लिए जर्मनी से भिड़ने का अधिकार हासिल कर लिया। जेम्स लिलियार्ड के मैच के 22 वे मिनट मे दागे गोल से फ्रांस ने खाता खोला। दो मिनट बाद मैथिस लॉअर्स के गोल से बेल्जियम ने एक एक की बराबरी पाई। हाफ टाइम तक दोनों टीमें एक एक गोल से बराबर थी। तासिलो सूरा के तीसरे क्वॉर्टर के पांचवे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गोल से फ्रांस ने फिर बढ़त ले ली। मैक्समिलन लेंगर के तीसरे क्वॉर्टर के पहले मिनट में बढ़िया मैदानी गोल से बेल्जियम से दो दो की बराबरी पाई। हयूगो लबूशेर ने खेल खत्म होने से दो मिनट पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर बेल्जियम को 3-2 से आगे कर दिया और उनका यह गोल मैच का निर्णायक और विजयदाई गोल साबित हुआ।