रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत में ₹55.52 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह साइंस सेंटर चंपावत सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने एवं प्रयोगात्मक रूप से विषयों को समझने में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालयी बच्चों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान आधारित मॉडलों का अवलोकन किया तथा नौनिहालों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
कार्यक्रम में माननीय दायित्वधारी श्री श्याम नारायण पाण्डेय जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी जी, भाजपा के माननीय जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।





