राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का अभिनन्दन

Congratulations to Rajasthan Legislative Assembly Speaker Vasudev Devnani

नीति गोपेन्द्र भट्ट

नई दिल्ली : राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के दिल्ली प्रवास के दौरान प्रवासी राजस्थानियों की विभिन्न संस्थाओं ने उनका अभिनन्दन किया।

राजस्थान अकादमी के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाया और अकादमी की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।सुभाष लाखोटिया की स्मृति में एक लाख रू के श्रवण कुमार पुरस्कार की जानकारी भी दी।

विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को दुपट्टे ओढ़ायें और साहित्य भेंट किया।