चार महाद्वीपों के देशों ने पेश किया 2026 के एफआईएच पुरुष और महिला हॉकी विश्व कपों की मेजबानी का दावा

  • भारत 2026 में किसी भी हॉकी विश्व कप की मेजबानी की होड़ में नहीं
  • ऑस्ट्रेलिया, द. अफ्रीका, उरुग्वे 2026 महिला हॉकी विश्व कप की मेजबानी के दावेदार
  • इंग्लैंड -वेल्स, जर्मनी और द. अफ्रीका ने पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी की होड़ में
  • बेल्जियम-नीदरलैंड,द. अफ्रीका पुरुष- महिला हॉकी विश्व कपोंं की मेजबानी के दावेदार

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : चार महाद्वीपों (ओशनिया, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप) के देशों -ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, उरुग्वे ,इंग्लैंड, वेल्स, जर्मनी, बेल्जियम, नीदरलैंड ने 2016 के एफआईएच पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए दावा पेश किया है। यह घोषणा अंतर्राष्टï्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) ने 2026 के एफआईएच पुरुष और महिला हॉकी विश्व की मेजबानी के लिए दावेदारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार को की। पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप आयोजन हर चार बरस किया जाता है और हॉकी की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है।

भारत ने इस बार न तो अकेले और न ही किसी और देश के साथ संयुक्त रूप से किसी और देश के साथ 2026 में होने पुरुष और महिला हॉकी विश्व कपों की मेजबानी की होड़ में नहीं है। भारत ने 2018 में भुवनेश्वर में एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप की सफल मेजबानी करने के बाद अब अगले साल यानी 2023 में भुवनेश्वर और राउरकेला में एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप की लगातार दूसरी बार मेजबानी करेगा। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2022 की मेजबानी 1 से 17 जुलाई तक स्पेन और नीदरलैंड मिल कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया (मेजबान शहर मेलबर्न/जिलोंग, पर्थ,सिडनी, ब्रिसबेन/गोल्ड कोस्ट- में किसी एक शहर के नाम की पुष्टिï बाकी है), दक्षिण अफ्रीका (मेजबान :पोशेफस्ट्रूम ), उरुग्वे (मेजबान शहर की पुष्टिï बाकी ) 2026 के एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप की मेजबानी की होड़ में हैं।

2026 के एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए इंग्लैंड ने वेल्स (मेजबान शहर की पुष्टिï बाकी) के साथ मिल कर, जर्मनी (मेजबान शहर की पुष्टिï बाकी) और दक्षिण अफ्रीका (मेजबान शहर : पोशेफस्ट्रूम) के लिए दावेदारी पेश की है।
एक दिलचस्प बात यह है कि 2026 के एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप और 2026 का एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप साथ एक ही समय खेला जाएगा। बेल्जियम- नीदरलैंड ने (मेजबान शहर वर्वी और एमस्तलवीन) मिल कर और दक्षिण अफ्रीका (पोशेफस्ट्रूम) में 2026 के एफआईएच महिला और पुरुष हॉकी की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की है।