- दिल्ली कैपिटल्स की कोशिश लखनउ के खिलाफ दबदबा जारी रखने की
- कप्तान ऋषभ पंत लखनउ सुपर जायंटस के लिए बल्ले से दमदार प्रदर्शन करने को बेताब
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : गेंद और बल्ले से अपने दम मैच का रुख पलटने में माहिर बतौर उपकप्तान भारत को हाल ही में टी 20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की अगुआई में दिल्ली कैपिटल्स 19 वीं आईपीएल में 18 बरस के खिताबी सूखे को खत्म करने के संकल्प से अपना अभियान लखनउ सुपर जायंटस के खिलाफ नवाबों के शहर लखनउ के इकाना स्टेडियम में बुधवार को मैच खेल कर करेगी।दिल्ली कैपिटल्स अब तक केवल एक और आखिरी बार 2020 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी और हेड कोच रिकी पॉन्टिंग के मार्गदर्शन में फाइनल में पहुंची थी लेकिन तब मुंबई इंडियंस ने उसे फाइनल में हरा कर अपना खिताब बरकरार रखा। अक्षर पटेल की अगुआई में पिछले सीजन में सबसे ज्यादा 539 रन बनाने वाले मैच के मिजाज के मुताबिक गियर बदल कर खेलने में माहिर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल राहुल अब खासे अनुशासित होकर खेलने दुबारा टीम से जुड़ने वाले पृथ्वी शॉ, श्रीलंका के पथुम निसंका व इंग्लैंड के बेन डकेट , दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर व ट्रस्टन स्टब्ज वाले फिनिशर की मौजूदगी में दिल्ली की बल्लेबाजी खासी मजबूत उसे इस बार खिताब का प्रबल दावेदार बनाती है। दिल्ली कैपिटल्स की दिक्कत यह रही है कि चाहे उसके कप्तान वीरेन्द्र सहवाग रहे हों, गौतम गंभीर, श्रेयस अय्यर या फिर अब पिछले दो सीजन से लखनउ सुपर जायंटस की कप्तानी संभाल रहे ऋषभ पंत या मौजूदा कप्तान अक्षर पटेल दबाव में टीम बिखरती रही है। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन में शुरु के लगातार चार मैच जीते लेकिन इसके बाद अचानक राह भटक गई थी लेकिन मौजूदा सीजन में उसकी कोशिश पूरे सीजन में निरंतर बढ़िया प्रदर्शन करने की होगी।
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनउ सुपर जायंटस ने आईपीएल में पिछले पांच में चार मैच जीते हैं और इनमें चार पिछले दो सीजन में जीते हैं। लखनउ सुपर जायंटस की टीम दि्ल्ली कैपिटल्स से अपना आखिरी मैच 2023 में जीती थी। छह बार प्ले ऑफ में पहुंचने वाली और पिछले सीजन में पांचवें नंबर पर रही दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को भी लखनउ सुपर जायंटस के खिलाफ अपना दबदबा जारी रखने उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की भार प्रबंधन की नीति के चलते शुरू के मैचों में मिचेल स्टार्क अपने तुरुप के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का बुधवार को शुरू के मैचों सहित उपलब्ध न होना जरूर अखरेगा।
अनुभव और युवा जोश से सज्जित दिल्ली कैपिटल्स यदि इस सीजन में नॉकआउट में दबाव को सही ढंग से झेल कर संयत होकर खेली तो वह जरूर पहली बार खिताब जीतने की अपनी अधूरी हसरत पूरी कर सकती है।
लखनउ सुपर जायंटस की ताकत खुद कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श व दक्षिण अफ्रीका के एडन मरक्रम के साथ वेस्ट इंडीज के निकोलस पूरन, जोश इंग्लिश के रूप में शीर्ष पांच ऐसे बल्लेबाज हैं जो कि पॉवरप्ले में दे दनादन कर अकेले दम उसे बड़े स्कोर तक पहुंचा सकते हैं।पिछली आईपीएल में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले कप्तान ऋषभ पंत इस नए सीजन में लखनउ सुपर जायंटस के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। ऋषभ पंत पिछले सीजन के आखिर में रंग में आए थे। ऋषभ पंत को 2025 की आईपीएल की बड़ी नीलामी में लखनउ सुपर जायंटस ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। चोट के बाद 2024 में जीवट के बूते टीम इंडिया में वापसी कर रोहित शर्मा की अगुआई में भारत को टी 20 विश्व कप जिताने के बाद 2026 के टी 20 विश्व कप में वह टीम में जगह नहीं पा सके थे। ऋषभ पंत की कोशिश बतौर कप्तान लखनउ सुपर जायंटस के लिए दमदार प्रदर्शन कर उसे आईपीएल 2026 में फाइनल में पहुंचा कर अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी वन डे क्रिकेट विश्व कप के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने की होगी। सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता यह संकेत दे चुके हैं कि अगले वन डे विश्व कप के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन बहुत कुछ 2026 आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर होगा। ऋषभ पंत ने खुद को इस नए आईपीएल सीजन के लिए तैयार करने के लिए मुंबई में करीब एक हफ्ते तक भारत के महान वन डे ऑलराउंडर के मार्गदर्शन में अभ्यास किया। कप्तान ऋषभ पंतलखनउ सुपर जायंटस के लिए बल्ले से दमदार प्रदर्शन करने को बेताब होंगे।यह देखना दिलचस्प होगा रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 60 विकेट चटका दिल्ली कैपिटल्स द्वारा खरीदे गए जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी, मुकेश कुमार टी नटराजन, लुंगी एंगिडी, भारत की टी 20 विश्व कप जीतने वाली टीम में मात्र एक मैच खेलने का मौका पाने वाले बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव, बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल और विपराज निगम लखनउ सुपर जायंटस के खिलाफ क्या कर पाते हैं।
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा काफी समय से नजर अंदाज किए गए लखनउ सुपर जायंटस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ चोट से उबर कर वापसी करने वले रफ्तार के लखनउ सुपर किंग्स के रफ्तार के सौदागर मयंक यादव व मोहसिन खान के साथ आवेश खान से खासा चौकस रहना होगा। लखनउ सुपर जायंटस के पास बेशक मिस्ट्री स्पिनर मूलत: दिल्ली के दिग्वेश राठी के रूप में खालिस खतरनाक स्पिनर हैं लेकिन उनका साथ देने के कामचलाउ ऑफ स्पिनर मूलत : सलामी बल्लेबाज एडन मरक्रम और बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर शाहबाज अहमद है और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज इसी का लाभ उठाने की कोशिश करेगी। यह देखना दिलचस्प होगा क्या सचिन तेंडुलकर के बेटे उन्हीं की तरह भारी बल्ले से खेलने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर अर्जुन तेंडुलकर को क्या ऋषभ बुधवार के मैच में मौका देंगे।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिस्ट्री स्पिनर दिग्वेश राठी लखनउ सुपर जायंटस की स्पिन गेंदबाजी का तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। दिग्वेश राठी ने पिछले आईपीएल में 19 विकेट चटकाए थे और उनके शिकारों में अभिषेक शर्मा, इशान किशन, जोस बटलर, श्रेयस अय्यर , रेयन रिकलटन,और दिल्ली के ही पंजाब किंग्स से खेलने वाले विस्फोटक बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह थे। दिग्वेश राठी कहते हैं, ‘मैंने बीते सीजन अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन मैं तुरुप के गेंदबाज की अवधारणा में यकीन नहीं करता। बतौर स्पिनर मेरा यकीन जिम्मेदारनी निभा कर विकेट चटकाने में है। क्रिकेट में चाहे टेस्ट हो, वन डे अंतर्राष्ट्रीय या टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच अच्छी गेंद क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में अच्छी गेंद ही है। बल्लेबाज यदि आपकी गेंद को पढ़ पा रहा है तो वह अापके खिलाफ शाट खेलेगा। ऐसे में जब आपके हाथ में गेंद हो तो आपके पास बल्लेबाज को छकाने की योजना होनी चाहिए। मैं दिल्ली से हूं जहां मैदान छोटे होते हैं और आईपीएल में खेलने वाले सबसे खतरनाक बल्लेबाज भी दिल्ली से ही हैं और मुझे आईपीएल के मुताबिक गेंदबाजी करने के लिए खुद को ढालने में दिक्कत नहीं हुई।
बुधवार का मैच : दिल्ली कैपिटल्स वि लखनउ सुपर जायंटस(लखनउ, शाम साढ़े 7 बजे)।





