रविवार दिल्ली नेटवर्क
देश में पहली बार जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग का आयोजन चंडीगढ़ में किया जा रहा है। आईपीएल की तर्ज़ पर आयोजित इस अनोखी क्रिकेट लीग में देशभर के पत्रकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
आज इस लीग का रोमांचक मुकाबला दिल्ली और हिमाचल की टीमों के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत शाम 6:30 बजे शुरू होगी, जिसे लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
पत्रकारों की इस अनूठी पहल का उद्देश्य न केवल खेल भावना को बढ़ावा देना है, बल्कि मीडिया जगत के लोगों के बीच आपसी समन्वय और टीम स्पिरिट को भी मजबूत करना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मुकाबले में दिल्ली जीत दर्ज करती है या हिमाचल बाज़ी मारता है।





