भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी की माता स्वर्गीय उर्मिला त्यागी को शोक सभा में गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Dignitaries paid tribute to late Urmila Tyagi, mother of senior BJP leader and renowned physician Dr. Veereshwar Tyagi, at the condolence meeting

दीपक कुमार त्यागी

स्वर्गीय उर्मिला त्यागी की शोक सभा में परिजन, रिश्तेदार, मित्र, शुभचिंतकों के अलावा बड़ी संख्या में पहुंचे गणमान्य लोग।

गाजियाबाद : भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी की माता स्वर्गीय उर्मिला त्यागी का 30 दिसंबर 2025 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। जिनकी तेरहवीं पर 10 जनवरी 2026 को राजनगर के सेक्टर 4 स्थिति कम्यूनिटी सेंटर में शोक सभा हुई। शोक सभा में परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों के अलावा बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा के दिग्गजों के अलावा गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा स्वर्गीय
उर्मिला त्यागी को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, कामेश्वर त्यागी, प्रभाकर त्यागी, निशांत त्यागी, राघवेंद्र त्यागी, लक्ष्य त्यागी, भास्कर त्यागी आदि परिजनों के साथ-साथ सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, मेयर सुनीता दयाल, पूर्व मेयर आशु कुमार वर्मा, बसंत त्यागी, पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अरुण कौशिक आदि उपस्थित रहे।