अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त

District President and Metropolitan President of All India Tyagi Brahmin Sabha unanimously appointed

दीपक कुमार त्यागी

संरक्षक मंडल की सर्वसम्मति से नूर नगर, सिहानी निवासी मनोज त्यागी को मिला जिलाध्यक्ष पद का दायित्व, वर्तमान अध्यक्ष पुनीत त्यागी खरखौदा बने पुनः महानगर अध्यक्ष।

गाजियाबाद : अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए संरक्षक मंडल की बैठक राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद के स्टार हैरिटेज फार्म हाउस में आयोजित हुई। बैठक में संरक्षक मंडल के बाबा विद्यानंद त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, ब्रह्मदत्त त्यागी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित लोगों ने विचार विमर्श करने के बाद सर्वसम्मति से वर्तमान महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ( खरखौदा) को पुनः महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया और जिला अध्यक्ष पद पर मनोज त्यागी (नूर नगर, सिहानी) को नियुक्त किया गया।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि गाजियाबाद जनपद में पुनीत त्यागी व मनोज त्यागी के नेतृत्व में त्यागी समाज नये आयाम स्थापित करेगा। दोनों के नेतृत्व में समाज कुरीतियों को समाप्त करने का कार्य करते हुए एक नये परिवर्तन की शुरुआत करेगा। बैठक में उपस्थित नितिन त्यागी, संदीप त्यागी, नवीन त्यागी, विनित त्यागी पूर्व पार्षद, रविन्द्र त्यागी, रामकिशन त्यागी, नीरज त्यागी, प्रेमचंद त्यागी आदि ने नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत किया।