बस स्टैंड पर अव्यवस्था देख जताई नाराजगी
पंकज शर्मा
हाथरस : जिलाधिकारी ने शुक्रवार को सासनी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बस स्टैंड का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण और बेतरतीब वाहनों को देख उन्होंने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सीएचसी पहुँचे जिलाधिकारी ने ‘आयरन सुक्रोज सप्ताह’ के तहत गर्भवती महिलाओं से संवाद किया और उन्हें खान-पान में सुधार व लोहे की कढ़ाई के प्रयोग की सलाह दी। उन्होंने अस्पताल के लेबर रूम और पैथोलॉजी का जायजा लेते हुए सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ और सीएमओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।





