डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर जनकल्याण समिति धूम-धाम से वसुंधरा में मनायेगी अम्बेडकर जयंती

Dr. B. R. Ambedkar Jankalyan Samiti will celebrate Ambedkar Jayanti with great pomp in Vasundhara

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : डॉक्टर बी० आर० अम्बेडकर जनकल्याण समिति धूम-धाम से अम्बेडकर जयंती मनायेगी। यह आयोजन 14 अप्रैल को सेक्टर-15, वसुंधरा गाजियाबाद स्थित बुद्ध वाटिका, में सायं 6:00 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा मुख्य अतिथि और विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी व और गणमान्य नागरिक विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

समिति ने इस कार्यक्रम के शानदार आयोजन के लिए पूरी तैयारी की हैं, यह कार्यक्रम अध्यक्ष ओमवीर सिंह, उपाध्यक्ष रेखा सिंह, संयुक्त सचिव नरेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में आगंतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही समिति 11 और 12 अप्रैल को भी कुछ प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगी जिसमें भी प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था रहेगी।

मीडिया प्रभारी एवं समाजसेवी विनोद पंत ने बताया कि जयंती का यह भव्य कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि का अवसर होगा, बल्कि लोगों को शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा।