डॉ. भीमराव अंबेडकर ‘सम्मान सभा’ का किया आयोजन

Dr. Bhimrao Ambedkar 'Samman Sabha' organized

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : भाजपा महानगर द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ‘सम्मान सभा’ का सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महासचिव भाजपा, प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला।

श्री गौतम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एक राजनेता या समाज सुधारक नहीं थे, बल्कि वह एक विचारक, एक दार्शनिक, और एक महान नेता थे। उन्होंने भारतीय समाज के हर क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए कड़ी मेहनत की, और उनके विचार आज भी हमें मार्गदर्शन देते हैं।

कार्यक्रम में भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए और उसके समस्त नागरिकों का सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय विचार अभिव्यक्ति विश्वास आदि पर एक शपथ भी दिलाई गई।

राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश संगठन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी अजेय कुमार, माननीय सांसद टिहरी लोकसभा श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक राजपुर खजान दास, विधायक का केंट श्रीमती सविता कपूर, प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राकेश गिरी, डॉक्टर संजय आजि ने प्रबुद्धजनों के समक्ष अपने विचार रखते हुए कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को भारतीय जनता पार्टी एक विशेष कार्य योजना को लेकर पूरे देश में उनके विचारों को प्रचार प्रचार करने के लिए विभिन्न आयोजनों को कर रही है। कार्यक्रमों का उद्देश्य बहुत स्पष्ट है कि पिछले 10 वर्षों के अंतराल में देश में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने और अगर राज्यों की बात करें तो विभिन्न राज्यों ने और विशेष कर उत्तराखंड राज्य के बात करें तो मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने दलितों के लिए वंचितों के लिए पिछड़ों के लिए महिलाओं के लिए जो जो कार्य किए हैं उनको जनता जनार्दन के सामने रखने का निर्णय लिया गया है। अभी भारतीय जनता पार्टी ने गांव-गांव संपर्क के कार्यक्रम किये और जहां जहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा थी, पार्क थे वहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि और सरकार के अधिकारी वर्गों ने स्वच्छता के विशेष कार्यक्रम किए। 25 अप्रैल से पूर्व भाजपा भीमराव अंबेडकर से जुड़े कार्यों एवं विचारों को लेकर गोष्ठी के कार्यक्रम् भी करने जा रही है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि समाज को विकसित करने में प्रबुद्धजनों की विशेष भूमिका होती है ओर देहरादून महानगर के जोभी कार्यक्रम प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में हुए हैं उनका संदेश सदैव साकारात्मक रूप में रहा है।