रविवार दिल्ली नेटवर्क
कांगड़ा : कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के युवा कवि लेखक व हिंदी अध्यापक डॉ.राजीव डोगरा जो कि इस समय राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में कार्यरत है उनको तथा उनकी छात्राओं मन्नत रंधावा,प्रिया,आरुषि,दिव्याना, वंशिका संधू को साहित्य में किया जा रहे कार्यों के लिए इंटरनेशनल लिटरेचर एंड कल्चर क्लब ने साहित्यिक योगदान का डिप्लोमा देखकर सम्मानित किया। उनको यह सम्मान क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप हलदर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप बसु,सचिव गौतम हलदर द्वारा वर्चुअल माध्यम से दिया गया।छात्राओं और उनके माता पिता सपना कुमारी,परमजीत सिंह, अंजू बाला,गुरदीप सिंह,मनिंदर सिंह, आशा देवी, जगदीश सिंह,कमलेश कुमारी,मुकेश कुमार और सुनीता देवी ने राजीव डोगरा का धन्यवाद किया जिनके कर्मठ प्रयासों के द्वारा ही बच्चों को यह उपलब्धि प्राप्त हुई।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार और नवनीत वालिया, विकास चौधरी,पंकज धलोरिया,अश्विनी कुमार ने डॉ राजीव डोगरा तथा सभी छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी और ऐसे ही विद्यालय का नाम ऊंचा करने के लिए उत्साहित किया।





