आगरा में अधिक बारिश के चलते ताजमहल के मुख्य मकबरे से रिसने लगा पानी

Due to excessive rain in Agra, water started leaking from the main tomb of Taj Mahal

रविवार दिल्ली नेटवर्क

आगरा : आगरा में हुई तेज मूसलाधार से बारिश के कहर से ताजमहल भी नहीं बच सका। ताजमहल के मुख्य मकबरे में पानी टपकने लगा, इसकी जानकारी होने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच भी की गयी है। बताया जा रहा है कि ताजमहल के मुख्य गुम्बद पर लगे तांबे के भारी भरकम कलश में जंग लगने के कारण मुख्य मकबरे में पानी टपका है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग पानी टपकने का कारण भारी बारिश होना बता रहा है, लेकिन कलश में जंग लगने से इंकार किया है।

खुद्दाम ए रोजा कमेठी के अध्यक्ष ताहिरउद्दीन ताहिर ने मुख्य मकबरे में पानी टपकने की जानकारी पर कहा कि ताज में पानी टपकने के मामले में पुरातत्व विभाग द्वारा इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने ताज के मुख्य गुम्बद पर लगे कलश सहित सभी कलशों का रखरखाव भी ठीक से किये जाने की मांग की है।