आठ बार के विधायक रहे श्याम सुन्दर शर्मा बसपा से निष्कासित

Eight-time MLA Shyam Sundar Sharma expelled from BSP

रविवार दिल्ली नेटवर्क

मथुरा : मथुरा की मांट विधानसभा सीट से विधायक रहे पूर्व शिक्षा मंत्री श्याम सुन्दर शर्मा को बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। श्याम सुंदर शर्मा आठ बार विधायक रह चुके हैं। बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर जिला अध्यक्ष द्वारा उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित किया गया है। उन पर हरियाणा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप हैं।