स्मिथ और ब्रुक तूफानी शतकों से इंग्लैंड ने किया पलटवार

England counterattacked with stormy centuries from Smith and Brook

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : विकेटकीपर जैमी स्मिथ के लंच से पहले और हैरी ब्रुक के लंच के बाद जड़े अविजित तूफानी शतकों की बदौलत सुबह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के सुबह के दूसरे ओवर में पहले जो रूट और फिर कप्तान बेन स्टोक्स को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दो विकेट दो गेंदों में गंवाने के बाद इंग्लैंड ने पलटवार कर एंडरसन तेंडुलकर ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज के एजबेस्टन , बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को भारत की पहली पारी के 587 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में शुक्रवार को तीसरे दिन लंच के बाद खबर लिखे तक अपनी पहली पारी में 51ओवर में पांच विकेट पर 269 बनाए। ब्रुक ने प्रसिद्ब कृष्ण के दसवें ओवर की आखिरी गेंद को आड़े बल्ले से खेल कर चौका जड़ लंच के बाद 137 गेंद खेल एक छक्के और 12 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया और तब तक ब्रुक और स्मिथ छठे विकेट के लिए 185 रन जोड़ चुके थे।

इंग्लैंड ने लंच तक अपनी पहली पारी में तक पांच विकेट पर 249 रन बनाए। लंच के समय हैरी ब्रुक 127 गेंद खेल एक छक्के और 11 चौकों की मदद से 91 और जैमी स्मिथ 82 गेंद खेल कर तीन छक्कों और 14 चौकों की बदौलत 102 रन बनाकर खेल रहे थे और ये दोनों छठे विकेट के लिए अब तक 154 गेंदों में 165 रन की अटूट भागीदारी कर चुके हैं। इंग्लैंड लंच तक भारत से 338 रन पीछे था और पहली पारी में उसके पांच विकेट बाकी थे। स्मिथ ने अपना शतक भारत के बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा के दसवें ओवर में उनकी लगातार दो गेंदों पर चौका जड़ 80 गेंद खेल कर तीन छक्कों और 14 छक्कों की मदद से पूरा किया। यह भी एक संयोग है कि भारत के लिए भारत के लिए दोहरा शतक जड़ने वाले कप्तान शुभमन गिल ने रवींद्र जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 203 रन की बड़ी भागीदारी कर उसे बड़े स्कोर तक पहुंचाय

इंग्लैंड ने दूसरे दिन के तीन विकेट पर 77 रन से अपनी पहली पारी आगे शुरू की और जो रूट से 18 और हैरी ब्रुक ने 30 रन के स्कोर से शुक्रवार सुबह अपनी पहली पारी आगे बढ़ाई। इंग्लैंड के स्कोर में सात रन ही और जुड़े थे कि जो रूट (22 रन, 46 गेंद, दो चौके) ने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की मिडलस्टंप पर पड़ मूव होती गेंद को ग्लांस करने गए और विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (0 रन, 1 गेंद) उनकी अगली ही गेंद शार्ट गेंद बल्ला अलग नहीं कर पाई गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर उछली और ऋषभ पंत ने एक और शानदार कैच लपका और इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 84 रन हो गया।

इंग्लैंड के जैमी स्मिथ ने खासतौर प्रसिद्ध कृष्णा को निशाना बनाया और शॉर्ट गेंदों से आउट करने की रणनीति पर पारी फेर दिया। इंग्लैड ने लंच से पहले 27 ओवर में दो विकेट खोए औार 172 रन जोड़े।

प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट गेंदों की रणनीति पर पानी फेरते हुए जैमी स्मिथ ने उनके एक ओवर मे चार चौकों और एक छक्के सहित 23 रन बनाए। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा को मोर्चे पर लगाए रखा और स्मिथ ने उनकी गेंद पर छक्का जड़ 43गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। स्मिथ ने ऑफ स्पनिर वाशिंगटन सुदर की गेंदों को कवर ड्राइव कर दो चौके जड़े और फिर रवींद्र जडेजा की गेंद को कट कर चौका जड़ा। स्मिथ ने 62 गेंदो पर 84रन बनाए थे।