उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में ‘किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी’ का शुभारंभ

Felicitates progressive farmers and releases 'Soil Health Magazine'

ओ पी उनियाल

देहरादून : उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में ‘किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी’ का शुभारंभ किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया और ‘मृदा स्वास्थ्य पत्रिका’ का विमोचन किया।

श्री जोशी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में शैक्षिक संस्थानों द्वारा किए जा रहे अनुसंधान तथा नवाचार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसका लाभ हमारे किसान भाइयों को निरंतर मिलता रहा है।

उन्होंने कहा किविशेषकर, पहाड़ी क्षेत्रों में जहां एआई के उपयोग से बीज से बाज़ार तक की जानकारी सुलभ रूप से किसान भाइयों को मिल रही है और वह पॉलीहाउस एवं संरक्षित खेती जैसी तकनीक का लाभ उठा अपना उत्पादन बढ़ा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारे किसानों को कृषि में उपयोग की जा रही नवीनतम तकनीकों के विषय में जानकारी प्रदान करते हैं। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।