
भारत लगातार तीसरी बार करेगा मेजबानी, 24 टीमें शिरकत करेंगी
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : आगामी एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप तमिलनाडु के चेन्नै और मदुरै में 28 नवंबर से 10 दिसंबर, 2025 तक होगा। यह घोषणा हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को की। दो हफ्ते तक चलते वाले जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में पहली बार सबसे ज्यादा 24 टीमें खिताब की होड़ में होंगी। यह लगातार तीसरा मौका है जब एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप भारत में होगा। इससे पहले भारत ने 2021 में भुवनेश्वर और 2016 में लखनउ (उत्तर प्रदेश) जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की लगातार मेजबानी की थी और 2016 में चीफ कोच हरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन और सेंटर हाफ हरजीत सिंह की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था।
जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी की बाबत हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पूर्व हॉकी ओलंपियन डॉ.दिलीप तिर्की ने कहा, ‘ आगामी एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करना हॉकी इंडिया के लिए गर्व की बात है। मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और तमिलनाडु खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के वुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी के समर्थन के लिए आभारी हूं। इस बार जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में 24 टीमें शिरकत करेंगी और हम इसका आयोजन दो शहरों चेन्नै और मदुरे में कोंग चेन्नै ने 2023 में पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी थी । मदुरै जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी पहली बार करेगा। हम हॉकी को भारत के अलग अलग हिस्सों में पहुंचा कर खुश हूं।’
हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा, ‘हॉकी इंडिया वैश्विक हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी में आगे रहा है।अब हम एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी की कामयाब मेजबानी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारी कोशिश हॉकी को भारत के अलग अलग हिस्सों में पहुंचाना और हॉकी को बढ़ावा देना है।‘
हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष और हॉकी इंडिया तमिलनाडु शेखर मनोहरन ने कहा, ‘मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एक के स्टालिन और तमिलनाडु खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के हॉकी के लिए समर्थन और जुनून के लिए आभारी हूं। हम तमिलनाडु में हम हॉकी के गौरवपूर्ण दिनों को लटाना चाहत हैं। चेन्नै लंबे समय तक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी का सबसे लोकप्रिय स्थल रहा है। हमारी निगाह वैश्विक हॉकी प्रशंसकों के अपने प्रदेश में स्वागत पर लगी है।‘