न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में द. अफ्रीका को दी नौ विकेट से शिकस्त
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : सलामी बल्लेबाज फिन एलन के तूफानी अविजित शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने सभी कयासों को गलत साबित कर अजेय दक्षिण अफ्रीका को कोलकाता में बुधवार रात आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में ईडन गार्डंस पर नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज कप्तान एडन मरक्रम और डेविड मिलर छूटे एक एक कैच का लाभ नहीं उठा सके। फिन एलन ने 19 गेंदों मे अपना अर्द्धशतक पूरा किया और मात्र 33 गेंदों में 100 रन बना कर टी 20 विश्व कप के इतिहास में क्रिस गेल के इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में मात्र 47 गेंदों मे टी 20 विश्व कप में सबसे तेज शतक जड़ने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। न्यूजीलैंड ने शुरू के पांच में आवर में जो 62 रन बनाए उनमें से सिरफिट ने 41 रन बनाए। पहले पॉवरप्ले के छठे और आखिर ओवर में दक्षिण अफ्रीका के बॉश के ओवर में6, 4,4,4,4 सहित 22 रन लिए। न्यूजीलैंड ने शुरू के छह ओवर के पहले पॉवरप्ले में बिना विकेट खोए 84 रन बनाए, जो कि मौजूदा संस्करण में पावरल्पे में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। रबाड़ा ने जब सिरफिट को आउट किया तो दक्षिण अफ्रीका ने कुछ राहत महसूस की।
न्यूजीलैंड के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर कॉल मैकॉनी,बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रचिन रवींद्र तथा मैट हेनरी ने अपने एक एक ओवर में दो दो विकेट चटका कर कप्तान एडन मरक्रम (18 रन, 20 गेंद, एक छक्का, एक चौका) और डेवाल्ड ब्रेविज ( 34 रन, 27 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) की तीसरे विकेट की 43 तथा मार्को येनसन(अविजित 55 रन, 27 गेंद, 5 छक्के व दो चौके) व ट्र्स्टन स्टब्ज (29 रन, 24 गेंद, एक छक्का, दो चौके) की छठे विकेट की 73 रन की भागीदारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी की दावत देकर निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन पर रोक दिया।
मैन ऑफ द’ मैच सलामी बल्लेबाज फिन एलन (अविजित 100 रन, 33 गेंद, आठ छक्के व दस चौके) के टी 20 विश्व कप के इतिहास के सबसे तेज शतक व टिम सिरफिट (58 रन) के साथ उनकी 9.1 ओवर में पहले विकेट की 117 रन तथा रचिन रवींद्र (अविजित 13, 11 गेंद, दो चौके) के साथ दूसरे विकेट की 56 रन की अटूट भागीदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने मात्र 12.1 ओवर में एक विकेट पर 173 बनाकर मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज सिरफिट (58) तेज गेंदबाज कसिगो रबाड़ा की गेंद तेजी से भीतर आती गेंद को उड़ाने की कोशिश मे बोल्ड हो गए और न्यूजीलैंड ने पहला विकेट 117 रन खो दिया।
इससे पहले ऑफ स्पिन ऑलराउंडर कॉल मैकॉनी (2/9) ने अपने पहले और पारी के दूसरे ओवर में पहले क्विंटन डी कॉक (10 रन, 7 गेंद,एक छक्का, एक चौका) को शॉर्ट गेंद को पुल करने की कोशिश में मिड ऑन पर फर्गुसन को कैच थमाया और दक्षिण अफ्रीका ने पहला विकेट 12 रन पर खोया और रियन रिकल्टन ने उनकी अगली ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को कट करने की कोशिश में शॉर्ट थर्डमैन पर फिन एलन पर कैच थमा दिया। कप्तान एडन मरक्रम (18 रन) ने पारी के आठवें और बाएं हाथ के स्पिनर रचिन रवींद्र के पहले ओवर की चौथी गेंद को उड़ाने की कोशिश में बाउंड्री पर डैरल मिचेल को कैच थमा बैठे और दक्षिण अफ्रीका ने तीसरा विकेट 55 रन पर खो दिया। रवींद्र ने अपने अगले और पारी के दसवें ओवर में डेविड मिलर (6 रन, 6 गेंद) को उड़ाने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर मिचेल को कैच थमा बैठे और दक्षिण अफ्रीका ने चौथा विकेट 77 रन पर खो दिया। डेवाल्ड ब्रेविज (34) अगले ओवर मे इसी स्कोर पर तेज गेदबाज जिमी नीशम की गेंद को उड़ाने के फेर में कवर में कप्तान मिचेल सेंटनर को कैच थमा बैठे। ट्रस्टन स्टब्ज (29) व मार्को येनसन (अविजित 55) ने जवाबी हमला बोल कर स्कोर को 19 वें ओवर में 150 रन पर पहुंचाया था कि तभी स्टब्ज तेज गेंदबाज लॉकी फर्गुसन की लेग कटर को खेलने से चूके और बोल्ड हो। तेज गेंदबाज मैट हेनरी (2/34) ने पारी के आखिरी ओवर की तीसरी यॉर्कर को पहले कार्बिन बॉश(2 रन, 3 गेंद)को खेलने से चूके और बोल्ड हो गए और दक्षिण अफ्रीका ने सातवां विकेट 166 पर खो दिया और कसिगो रबाड़ा (0 रन,1 गेंद) उनकी अगली गेंद को उड़ाने के फेर में नीशम को लॉन्ग ऑन पर कैच थमा बैठे।
हम सेमीफाइनल में बढ़िया खेले : सेंटनर
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा,‘ दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सेमीफाइनल जैसे अहम मैच में प्रदर्शन वाकई बहुत सुखद है। हम पूरे सेमीफाइनल में बढ़िया खेले।जहां तक पिछले मैच में मिली हार से हमने बहुत सीखा। हमने बुधवार रात पूरे सेमीफाइनल में हमने दबाव बनाए रखने की कोशिश की। जब आप बराबर विकेट चटकाते हैं तो फिर चुनौती होती है बढ़िया बल्लेबाजी करना। जहां तक मैकॉनी को पॉवरप्ले में इस्तेमाल करने की बात है। हमारी शुरू के दो ओवरों के लिए एक योजना थी। इसके बाद ब्रेविज बल्लेबाजी के लिए उतरने वाले थे,जिन्हें स्पिनरो को खेलना पसंद है। ब्रेविज के खिलाफ हमने गेंद को बाहर की ओर स्पिन करना बेहतर समझा। हमारे लिए एलन फिन और टिम सिरफिट ने खास पारियां खेली और इनका हमने बहुत लुत्फ उठाया। हम पॉवरप्ले में विकेट खो देते तो हमारे सामने चुनौती पेश हो सकती थी। फिन और सिरफिट ने जमकर दे दनादन किया। फिनका मात्र 33 गेंदों पर अविजित शतक वाकई बेहतरीन था। सेमीफाइनल में हम वाकई अच्छा खेले। बेशक, यह अलग-अलग तरह की पिच थी।हमारा प्रदर्शन वाकई खासा बढ़िया रहा । मुझे नहीं मालूम की यह सेमीफाइनल परफेक्ट मैच था या नहीं। सच तो यह है कि इससे पहले हम कुछ समय के लिए अच्छा खेले थे।‘
अब हमारा ध्यान फाइनल पर है : फिन एलन
मैन ऑफ द’ मैच फिन एलन ने कहा,‘मैंने बस बढ़िया पॉजिशन में आकर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की। जहां तक मेरी सिरफिट के साथ पहले विकेट की भागीदारी की बात है तो हम बढ़िया आगाज कर दक्षिण अफ्रीका को शुरू में ही बैकफुट पर धकेलना चाहते थे। सिरफिट ने जब पारी के शुरू में तेज आगाज किया तो मेरे लिए आसानी हो गई। मैंने पारी के शुरू में सिरफिट को ही स्ट्राइक देने की कोशिश की । उन्होंने तेज आगाज किया। हमारे लिए यह सेमीफाइनल वाकई बहुत बड़ा मैच था। मैंने व सिरफिट में सीधा और तेज खेलने की कोशिश की। तौर बल्लेबाज जरूरत खुद को पिच के मुताबिक तेज बल्लेबाजी करने की होती है। हम जानते थे कि ईडन गार्डंस की पिच काली मिट्टी की है। अब हमारा ध्यान फाइनल पर है।’
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की : मरक्रम
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मरक्रम ने कहा,‘ पिच के मिजाज को देखे तो न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पारी के शुरू में बेहतरीन गेंदबाजी की। न्यूजीलैंड की गेंदबाजी इकाई की प्रशंसा की जानी चाहिए। बेशक जब कोई भी फिन एलन जैसी पारी खेलता है तो आपके हिस्से तब जीत कम ही आती है। 170 रन के करीब तक पहुंचना हमारे बल्लेबाजों का वाकई अच्छा प्रयास था। न्यूजीलैंड के एलन और सिरफिट की सलामी जोड़ी की तूफानी पारियों ने सेमीफाइनल को इकतरफा बना दिया। हमे ईडन गार्डंस की पिच के बढ़िया खेलने की उम्मीद और यह देखना पर बढ़िया दिख रही थी। हम 190 रन तक पहुंच जाते तो मैच में बने रह सकते थे। हम नतीजे से निराश हैं पर लेकिन मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। हमें आगे बतौर टीम और मजबूत होकर वापसी करनी होगी।’





