‘गरम माहौल’ ने बढ़ाया सिनेमाई तापमान

'Garam Bhausam' raises the cinematic temperature

सिनेमा में छाया ‘गरम माहौल’: दमदार पोस्टर और ट्रेलर ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड में एक नई हलचल पैदा करते हुए डायरेक्टर राज़ुल आलम की हिंदी फीचर फिल्म ‘गरम माहौल’ का पोस्टर और ट्रेलर मुंबई के इंपा थिएटर में भव्य अंदाज़ में लॉन्च किया गया। इस मौके पर एहसान खान, नाफे खान, दीपा नारायण झा और शबबीर शेख सहित पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। पोस्टर अनावरण के बाद जब ट्रेलर और गाने प्रदर्शित किए गए, तो दर्शकों की तालियों ने माहौल को और भी “गरम” कर दिया।

फिल्म लिटिल स्टेप आर्ट के बैनर तले बनी है, जिसके सह-निर्माता विक्रांत वाधवा और राहुल जाटव हैं। संगीत राज सेन और इकबाल सरगम ने दिया है, जबकि अल्का याग्निक, दीपा नारायण झा, ऋतु पाठक और पी.के. ने गीतों को आवाज़ दी है।

एहसान खान ने कहा, “इस फिल्म में मेरा किरदार डॉन विष्णु रँगा का है, जो बेहद खतरनाक और प्रभावशाली है। ट्रेलर दमदार है और मुझे भरोसा है कि दर्शक इसे खूब पसंद करेंगे।”

निर्देशक राज़ुल आलम ने फिल्म को सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि एक संदेश भी देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, “फिल्म बहुत अच्छी बनी है। सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। एहसान खान का निगेटिव किरदार दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित करेगा।” नाफे खान ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं डायरेक्टर साहब का दिल से आभारी हूं।”

बेहतरीन कलाकारों, सशक्त कहानी और संगीत के साथ ‘गरम माहौल’ दर्शकों के लिए एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव लेकर आने को तैयार है।