‘जनरल डॉ. वी.के. सिंह’ ने तमिलनाडु दौरे के दौरान किया जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद

दीपक कुमार त्यागी

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह बीते दो दिनों से तमिलनाडु के दौरे पर है। इस दौरे के दौरान उन्हें जिला पुदुकोट्टई में स्थित होटल थप्पा कराईकुडी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद जनरल सिंह थिरुमयम विधानसभा के दौरे पर निकले, जहां पर उन्होंने विष्णु मंदिर में दर्शन किया और अनुसूचित जाति सामुदायिक के गांव ओदयापट्टी का दौरा कर वहां के लोगों से वार्ता की। केन्द्रीय मंत्री वी.के. सिंह जी ने थिरुमयम में कोर कमेटी की आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्षों, संसदीय समिति सदस्यों और जिला कार्यकर्ताओं के साथ संगठन विस्तार हेतु विशेष चर्चा की।

वहां पर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने सरकारी बैठकों के माध्यम से केंद्र सरकार के चल रही विभिन्न जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। साथ ही वहां उन्होंने क्षेत्रीय विधानसभा के कार्यकर्ताओं, डिस्ट्रिक्ट-सेंट्रल कोर कमेटी और पार्लियामेंट्री कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर अनेकों विषयों पर चर्चा की। दौरे के दौरान वी.के. सिंह ने वहां भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय लोगों के साथ स्मारकों और मंदिरों में पुष्प अर्पित कर प्रार्थना भी की।