दीपक कुमार त्यागी
गाजियाबाद : अकबरपुर बहरामपुर थाना क्रॉसिंग में ऑटो रिक्शा चार्जिंग का कार्य मुल्लाजी पार्किंग में किया जा रहा था, यह कार्य सलीम पुत्र शमशाद के द्वारा अपने परिसर पर लगे घरेलू मीटर को बाईपास कर और साथ ही सामने एलटी लाइन पोल से दो तार अतिरिक्त रूप से लाल रंग के अवैध रूप से डालकर विद्युत चोरी कर के ऑटो रिक्शा चार्जिंग का कार्य पार्किंग के अंदर किया जा रहा था। जिसमें मौके पर 10 रिक्शा चार्ज होते हुए पाए गए जिनका विद्युत चोरी का संयुक्त विद्युत भार 17 किलोवाट बिजली चोरी से चलते हुए पाया गया।
इसके साथ ही अन्य दो प्रकरण में घरेलू विद्युत चोरी 3 किलोवाट की एवं एक विद्या परिवर्तन का प्रकरण पाए जाने पर चेकिंग रिपोर्ट भर कर कार्रवाई की गई। विद्युत चोरी के खिलाफ रेड टीम द्वारा कार्रवाई कर विद्युत चोरी निरोधक थाने में बिजली चोरी का मुकदमा मुकदमा अपराध संख्या 82 व 83 /2026 पंजीकृत कराया गया है।
रेड टीम में ललतेश कुमार यादव सहायक अभियंता रेड, आदित्य कुमार प्रभारी निरीक्षक प्रवर्तन दल, हेम सिंह, रोहतास, विकास अवर अभियंता अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।





