दीपक कुमार त्यागी
गाजियाबाद : मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद राहुल पाल ने बताया कि 03 जनवरी 2026 को वैशाली फायर स्टेशन, कमिश्नरेट गाजियाबाद पर 112 कंट्रोल रूम 7185 के माध्यम से समय 04,09 बजे प्रातः सूचना प्राप्त हुई कि लाल मंदिर खोडा कालोनी के एक चार मंजिला मकान की छत पर एक लड़की के ऊपर चढ़ जाने के कारण नीचे कूदने की संभावना बनी हुई थी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल डिजास्टर वैन फायर सर्विस मय यूनिट्स घटनास्थल लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर जा कर देखा तो एक लड़की चौथी मंज़िल पर बनी टंकी पर बैठी थी तथा की किसी को पास आने पर पत्थर से मारने के साथ कूदने की कोशिश कर रही थी तत्काल फायर सर्विस यूनिट्स के फायरर्मेन, विनय यादव, आयुष्मान एवं फ़ायरमैन, विकास द्वारा समीपस्थ दूसरे मकान की छत से जाकर लगभग 16 वर्षीय लड़की को सुरक्षित रूप से नीचे उतारा गया तथा उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।





