सैकड़ो किलोमीटर दूर से पैदल चलकर लाव लश्कर के साथ कुल्लू पहुंचे रहे देवी देवता

रविवार दिल्ली नेटवर्क

कुल्लू : अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए बड़ी संख्या में कुल्लू जिला के दूर दराज के क्षेत्र से देवी देवता लव लश्कर के साथ ऐतिहासिक ढालपुर मैदान के अस्थाई शिबरों में पहुंच रहे हैं ऐसे में कुल्लू जिला के निर्माण और आणि उपमंडल से दर्जनों देवी देवता सैकड़ो किलोमीटर दूर से पैदल कुल्लू पहुंचे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा देव महाकुंभ को लेकर देवी देवताओं के कारकोनों और हरियाणा में खासा उत्साह है ऐसे में ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में लगे अस्थाई शिबरों में देवी देवताओं की पहुंचने पर माहौल भक्ति में हो गया है और देवधुनो के साथ भक्ति में माहौल में लोग देवी देवताओं का दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के मध्य नजर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं दशहरा उत्सव में 1300 पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं जबकि डेढ़ सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं दशहरा उत्सव के दौरान किसी भी तरह की गतिविधियों निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। दशहरा उत्सव मैदान को पुलिस ने 13 सेक्टर बनाए है जहां पर हर सेक्टर में पुलिस अधिकारी की देखरेख में पुलिस जवान और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। ऐतिहासिक दशहरा मैदान के चारों तरफ पुलिस का चप्पा चप्पा पर पहरा रहेगा।

सैंज घाटी देवता लक्ष्मी नारायण के कारकून रमेश धामी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 13 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक ढाललपुर मैदान में मनाया जाएगा उन्होंने कहा कि चेंज घाटी के दो दर्जन से अधिक देवी देवता ऐतिहासिक स्थलपुर मैदान में दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि देवी देवताओं के अस्थाई शिविर के आसपास साफ सफाई की उचित व्यवस्था है उन्होंने कहा कि भगवान रघुनाथ जी के सम्मान में मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव में देव महाकुंभ सैकड़ो देवी देवताओं का आपसी मिलन होगा और भगवान रघुनाथ जी के पास भी सभी देवी ढालपुर हाजिरी भरेंगे उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धौलपुर मैदान में 7 दिनों तक इस प्रकार से पूजा अर्चना देवी देवताओं की की जाएगी जिस तरह मंदिरों में देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है। उन्होंने कहा कि देवी देवताओं की प्राचीन परंपराएं रीति रिवाज मिले हमारी संस्कृति है इनको बचाए रखने के लिए लिए देव समाज के सभी लोगों का दायित्व बनता है।

देवता चतुर नाग के गुर अविनाश ठाकुर ने कहा कि 140 किलोमीटर दूर से देवता तीन दिनों के पैदल सफर के बाद ऐतिहासिक धौलपुर मैदान में पहुंचा है उन्होंने कहा कि सदियों से अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव देव महाकुंभ की परंपरा को निभाने के लिए देवता यहां पर पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव देव महाकुंभ में 7 दिनों तक सैकड़ो देवी देवताओं का भाव देव मिलन रथ यात्रा और विभिन्न तरह के प्राचीन परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा उन्होंने कहा कि भगवान रघुनाथ जी के मंदिर सुल्तानपुर और अस्थाई शिविर में भी देवता हाजिरी भरेंगे। लड़का के साथ दिनों तक ऐतिहासिक धौलपुर मैदान में विभिन्न प्रकार की देव परंपराओं का निर्माण किया जाएगा और 7 दिनों के बाद देवता अपने देवालय वापस लौटेंगे।

एसपी कुल्लू कार्तिकेयन् गोकुलचंद्रन चंद्र ने दशहरा उत्सव में तैनात सभी पुलिस जवानों और होमगार्ड के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव देव समाज की भावनाओं से जुड़ा हुआ है और ऐसे में हजारों की संख्या में लोग इस दशहरा उत्सव में शिरकत करेंगे और पुलिस जवानों और होमगार्ड के जवानों को यह निर्देश दिए कि लोगों से प्यार से बात करें और दशहरा उत्सव में पुलिस जवान और होमगार्ड के जवान मोबाइल का उपयोग न करें जिससे की जनता के बीच गलत इंप्रेशन जाए उन्हने कहा कि सभी पुलिस सेवाओं के लिए ड्यूटी निर्धारित की गई है और सभी पुलिस और होमगार्ड के जवान अपनी ड्यूटी में सही तरीके से निर्वहन करें