1000 ‘शक्ति सारथी’ को हरी झण्डी दिखाकर गोण्डा ने रचा इतिहास

रविवार दिल्ली नेटवर्क

गोण्डा : सीएम योगी की मंशा के अनुरूप नवरात्रि से शुरू हुए मिशन शक्ति फेज 5 के तहत प्रदेश में पहली बार गोण्डा में \”शक्ति सारथी\” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत 1000 पिंक कलर के ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन ई-रिक्शा को \”शक्ति सारथी\” नाम दिया गया है, जिनका उपयोग 90 प्रतिशत से अधिक महिलाओं द्वारा किया जाएगा। सभी ई-रिक्शा चालकों को सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशिक्षित किया गया है और उन्हें महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में 108 कन्याओं का कन्या पूजन और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। पिछले वर्ष 2023 में जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा 11,800 कन्याओं का पूजन करके गिनीज बुक ऑफ इंडिया पर गोंडा का नाम दर्ज कराया था।