पटना में मिसेज बिहार 2025 का भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन

Grand Finale of Mrs Bihar 2025 organised in Patna

पटना में हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय सौंदर्य और प्रतिभा प्रतियोगिता मिसेज बिहार 2025 में महिलाओं ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और सामाजिक दृष्टिकोण का अद्भुत प्रदर्शन किया। 21 से 55 वर्ष की उम्र की महिलाओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में केवल सुंदरता ही नहीं, बल्कि वक्तृत्व कला, सामाजिक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास जैसे गुणों को भी तवज्जो दी गई।

प्रतियोगिता के कई दौरों और कठिन चयन प्रक्रियाओं के बाद 14 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को मंच प्रदान करना और समाज में उनके योगदान को पहचान दिलाना था।

इस प्रतियोगिता में शामिल वरिष्ठ लाईबरेरियन नीता मिश्रा ने अपने व्यक्तित्व और समाज सेवा के योगदान के लिए मिसेज ग्लैमरस और मिसेज एलिमेंट जैसे विशेष पुरस्कार जीते। नीता मिश्रा पिछले तीस वर्षों से अध्यापिका और वरिष्ठ लाईबरेरियन के रूप में बच्चों को शिक्षा और उत्थान की दिशा में प्रेरित कर रही हैं। उन्हें ग्रैंड फिनाले में चुनने पर बधाई की भी व्यापक प्रतिक्रिया रही।

साथ ही, प्रतियोगिता में राज्य की जनता का ध्यान आकर्षित किया है ऐश्वर्या राज ने, जो तरारी के भाजपा विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी हैं। अपने पहले ही प्रयास में ऐश्वर्या ने 14 फाइनलिस्टों में विजेता बनकर मिसेज बिहार 2025 का ताज अपने नाम किया।

ऐश्वर्या ने बताया, “मिसेज बिहार बनना मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व का पल है। हर किसी ने मुझे पूरी तरह से समर्थन दिया और यह सफर मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा। हमारे परिवार के सभी सदस्य इस उपलब्धि को लेकर अत्यंत प्रसन्न हैं।”

प्रतियोगिता में पूरे राज्य से प्रतिभागी शामिल हुए थे। ऑडिशन के बाद 14 प्रतियोगियों को फाइनल राउंड में जगह मिली, जिनमें से आठ को शॉर्टलिस्ट किया गया। ऐश्वर्या ने न केवल ताज जीता, बल्कि मिस बेस्ट कैटवॉक का पुरस्कार भी प्राप्त किया और कुल मिलाकर प्रतियोगिता में सेकंड रनर-अप रही।

ऐश्वर्या राज की यात्रा उनकी बहुआयामी प्रतिभा के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा, “मॉडलिंग कभी मेरा मुख्य उद्देश्य नहीं था। मेरा शैक्षणिक पृष्ठभूमि मजबूत है और मैं हमेशा खेल-कूद और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रही हूँ।”
उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से 12वीं की शिक्षा पूरी की, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और मास्टर डिग्री भी हासिल की। ऐश्वर्या ने आगे कहा, “भविष्य में मैं किसी भी क्षेत्र में प्रवेश करूं, तो सार्थक कार्य करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

ऐश्वर्या राज राजनीति के क्षेत्र में नए नहीं हैं। वह पूर्व बाहुबली विधायक सुनील पांडे की बहू और वर्तमान भाजपा विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी हैं। ऐश्वर्या की यह उपलब्धि उनके राजनीतिक और सामाजिक परिवेश में नई चमक जोड़ती है और उन्हें राज्य की चर्चित हस्तियों में शामिल कर देती है।

पटना में आयोजित मिसेज बिहार 2025 ने महिलाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और सामाजिक योगदान को न सिर्फ मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ। इस प्रतियोगिता में नीता मिश्रा और ऐश्वर्या राज जैसी प्रतिभाओं ने यह दिखाया कि महिला सशक्तिकरण केवल शब्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक महिला अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता और पहचान हासिल कर सकती है।