
दीपक कुमार त्यागी
गाजियाबाद : ग्लोबल रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन गाजियाबाद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को सम्मान दिवस के रूप मे मनाया, संस्था अध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज जिस गति से समाज और देश तकनीकी युग मे आगे बढ़ रहा है हमे भी अच्छी सोच और विचारों के साथ समानता,व्यवहारिकता, शालीनता, सहनशक्ति के विकास के साथ आगे बढ़ना होगा, आज समाज व परिवार सामंजस्य, सहनशक्ति, समानता ना होने की स्थिति मे बिखरते जा रहे है, हमारे देश मे प्राचीन युग से ही महिलाओं को सम्मानीय एवं पहली पंक्ति में स्थान दिया गया है, महिला ही परिवार और समाज के विकास की धुरी है आज महिलाएं आर्थिक, व्यापारिक, सामाजिक क्षेत्रों मे देश मे ही नहीं अपितु विदेशों में भी बुद्धी और शक्ति का परचम लहरा रही है, हमे महिलाओं को समान अधिकार और सम्मानीय दृष्टिकोण से विकास के पथ पर आगे बढ़ने के अवसर देने चाहिए।
इस अवसर पर अमित कुमार त्यागी ने कहा कि महिलाएं आज सभी क्षेत्रों मे चाहे खेल का मैदान हो चाहे अंतरिक्ष मे जाना हो चाहे उद्योग का क्षेत्र हो आगे बढ़ रही है और माता पिता के साथ पूरे परिवार समाज का नाम रोशन कर रही है।
मनोज कुमार ने टूटते पारिवारिक रिश्ते नातों पर चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी में सहनशक्ति की कमी के कारण बहुत से दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं जिसमें सबसे ज्यादा चिंता का विषय विवाह उपरांत बहुत कम समय मे सम्बंध विच्छेद हो जाना है इसका मूल कारण सहनशीलता और समानता का नहीं होना है, इस कारण से परिवार टूटते जा रहे है।
यज्ञदत्त त्यागी ने कहा कि महिलाये पूरे परिवार को विभिन्न रूपों में संचालित करने वाली संचालिका है, हमें परिवारो में संस्कार बढ़ाने के कार्य करने चाहिए।
इस अवसर पर विपिन शर्मा ने संस्थान में महिलाओ के लिए चलाए जा रहे महिला विकास कार्यक्रमों के बारे मे बताया।
कार्यक्रम में आदेश त्यागी, मुकेश त्यागी, सुबोध कुमार, राखी, निधि, शिखा, ममता, अतुल कुमार आदि ने अपने विचार रखे, कार्यक्रम प्रभारी यज्ञदत्त त्यागी ने सभी का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।