अनकैप्ड कार्तिक व प्रशांत को समान रूप से मिलेंगे रिकॉर्ड 14 करोड़ 20 लाख रु.
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को 2026 आईपीएल के अबू धाबी में मंगलवार को मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इतिहास में सबसे महंगा 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने उनके लिए शुरू में दो करोड़ रुपये की बोली लगाई और फिर उनके लिए राजस्थान रॉयल्स और केकेआर ने बढ़ा कर 13 करोड़ 60 लाख रुपये कर दिया। सीएसके ने इसे बढ़ा कर 13 करोड़ 80 लाख रुपये किया। ग्रीन के लिए सीएसके ने बोली की राशि को बढ़ा कर 16 करो़ड़ 20 लाख कर दिया। केकेआर ने उनके लिए बोली की रकम बढ़ाकर 21 करोड़ 60 लाख रुपये की तो सीएसके ने इसे बढ़ा कर 23 करोड़ कर दिया फिर सीएसके और केकेआर के बीच होड़ बढ़ती रही। अंतत: केकेआर ने ग्रीन को रिकॉर्ड 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। आईपीएल के लिए किसी भी खिलाड़ी के लिए अधिकतम फीस के नए नियम के तहत विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ रुपये से अधिक नहीं दिए जा सकते हैं जो कि 2025 के आईपीएल के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ी को किसी भी खिलाड़ी को रिटेन करने की अधिकतम सीमा थी। आईपीएल ने बीते बरस कहा था कि यदि किसी विदेशी खिलाड़ी के लिए बोली 18 करोड़ रुपये को पार कर जाती है तो बाकी का पैसा बीसीसीआई खिलाड़ियों के वेलफेयर के लिए इस्तेमाल करेगा।
आईपीएल ने कहा, ‘किसी भी विदेशी खिलाड़ी को मिनी ऑक्शन में रिटेन करने की फीस बड़ी नीलामी में उच्चतम रिटेन प्राइस (18 करोड़ रुपये) और उच्चतम नीलामी मूल्य से कम होगी। यदि बड़ी नीलामी में उच्चतम नीलामी मूल्य 20 करोड़ रुपये है, तो अधिकतम सीमा 18 करोड़ रुपये होगी। यदि बड़ी नीलामी में उच्चतम नीलामी मूल्य 16 करोड़ रुपये है, तो अधिकतम सीमा भी 16 करोड़ रुपये होगी। केकेआर ने साथ ही श्रीलंका के तेज गेंदबाज मतीशा पथिराना को 18 लाख रुपये में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने अफगानिस्तान केऑलराउंडर आकिब नबी को 8 करोड़ 40 लाख रुपये, दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और इंग्लैंड के बेन डकेट को उनके बेस प्राइस दो दो करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं वेस्ट इंडीज के स्पिनर अकील हुसैन को सीएसके ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। लखनउ सुपर जायंटस (एलएसजी) ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ऑनरिक नोकिया और श्रीलंका के ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा को उनके बेस प्राइस दो दो करोड़ में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक को मुंबई इंडियंस नेउनके बेस प्राइस एक करोड़ में खरीदा।
सीएसके ने राजस्थान के छक्कों जड़ने के लिए अनकैप्ड ख्यात कार्तिक शर्मा और उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर के रूप में प्रशांत वीर को रवींद्र जडेजा के विकल्प के रूप में समान रूप से रिकॉर्ड 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा जबकि दोनों का बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये था। कार्तिक को खरीदने के लिए सीएसके और केकेआर के बीच बड़ी होड़ रही। शुरू में कार्तिक के लिए केकेअार ने दो करोड़ 80 लाख रुपये की बोली लगाई और फिर इसे बढ़ा कर आठ करोड़ रुपये कर दिया। बढ़ते बढ़ते उनके लएि यह बोली सीएसके ने बढ़ाकर 13 करोड़ रुपये कर दी।सीएसके ने अंतत: 14 करोड़ 20 लाख रुपये में कार्तिक को अपनी टीम में शामिल कर लिया। वहीं प्रशांत वीर के लिए एलएसजी, एसआरएच और सीएसके बीच होड़ रही लेकिन सीएसके अंतत:उनके लिए सबसे बड़ी बोली लगा कर उन्हें अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही।
भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने सात करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा जबकि उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। रवि बिश्नोई को खरीदने के लिए शुरू में सीएसके ने दो करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाई और फिर बढ़ा कर चार करोड़ 20 लाख कर दिया। जब राजस्थान रॉयल्स ने बढ़ाकर चार करोड़ 40 लाख कर दिया तो सीएसके रे बढ़ाकर पांच करोड़ 80 लाख कर दिया तो राजस्थान रॉयल्स ने बढ़ा कर छह करोड़ रुपये कर दिया तो तब एसआरएच ने इसे बढ़ा कर छह करोड़ 20 लाख रुपये का दिया। वहीं ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने सात करोड़ रुपये में खरीदा। वेंकटेश के लिए केकेआर ने अधिकतम छह करोड़ 80 लाख रुपये की बोली लगाई लेकिन आरसीबी ने इसे बढ़ा कर सात करोड़ रुपये कर अपनी टीम में शामिल कर लिया।





