अपने शानदार लाइव कॉन्सर्ट से संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया गुरदास मान ने

Gurdas Maan won the hearts of music lovers with his spectacular live concert

रविवार दिल्ली नेटवर्क

दिल्ली वालो के दिल में बस गए प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान जी उन्होंने अपने शानदार लाइव कॉन्सर्ट से संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा।

गुरदास मान जी ने अपने लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। उनकी मधुर आवाज़, दमदार मंच प्रस्तुति और सादगी ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। दर्शक पूरे उत्साह के साथ उनके गीतों पर झूमते और गुनगुनाते नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान गुरदास मान जी ने पंजाबी संस्कृति, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी दिया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। गुरदास मान जी लगातार 2 घंटे 20 मिनट मंच पर गाते रहे, उनकी धुन पर नाचने वाले 5 साल के बच्चे से लेकर 90 साल के बुजुर्ग भी शामिल थें। भारत मंडपम के 3,000 क्षमता वाले प्लेनरी हॉल में आयोजित “दिल दा मामला – गुरदास मान लाइव इन कॉन्सर्ट” में दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। पूरा सभागार खचाखच भरा हुआ था और दर्शकों ने अपने प्रिय गायक, पंजाबी गायकी के बादशाह गुरदास मान का जोरदार तालियों से स्वागत किया।

अपने लोकप्रिय गीतों से समां बांधते हुए गुरदास मान ने कहा, “यह मेरे लिए ऐतिहासिक पल है। दर्शकों का इतना प्यार देखकर मेरा मन पूरी रात गाने का कर रहा था।” उनके इस भावुक संदेश पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनोज तिवारी तथा विजेंद्र सचदेवा उपस्थित रहे। दोनों ने गुरदास मान की सराहना करते हुए कहा कि गुरदास मान पंजाबी गायकी के बेताज बादशाह हैं। उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है। उन्होंने अपनी गायकी से देशभर में पंजाबी संगीत को नई पहचान दिलाई और लाखों लोगों को पंजाबी गीतों से जोड़ने का कार्य किया।

कॉन्सर्ट “दिल दा मामला – गुरदास मान लाइव इन कॉन्सर्ट” के निर्माता सुभाष मलिक (बॉबी मलिक) और शुभम मलिक ने कहा कि इस भव्य आयोजन ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने बताया कि गुरदास मान का आशीर्वाद, स्नेह और प्रेम उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा, “हमारा उद्देश्य केवल आर्थिक लाभ कमाना नहीं था, बल्कि गुरदास मान जी के प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों को एक यादगार और उच्चस्तरीय कार्यक्रम देना था। हमें खुशी है कि हम अपने इस उद्देश्य में सफल रहे।”

कार्यक्रम के निर्माता सुभाष मलिक (बॉबी मलिक), जतिन मलिक और शुभम मलिक ने कहा, “हमारी सबसे बड़ी सफलता यही रही कि जो भी दर्शक टिकट खरीदकर इस कॉन्सर्ट में आए, वे खुशी और संतुष्टि के साथ लौटे। यही हमारा उद्देश्य था और हमें गर्व है कि हम इसमें सफल रहे।”

उन्होंने बताया कि इस भव्य आयोजन को एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), एफएम 92 और ब्लिंकिट एम्बुलेंस (Blinkit Ambulance) का विशेष सहयोग एवं प्रायोजन प्राप्त हुआ। साथ ही उन्होंने भारत मंडपम की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन सफल हो सका।

निर्माताओं ने विशेष रूप से अपने सोशल मीडिया हेड शिवम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दिन-रात की अथक मेहनत, समर्पण और टीमवर्क की बदौलत यह कॉन्सर्ट ऐतिहासिक और सफल आयोजन बन सका।

कॉन्सर्ट के अंत में दर्शकों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिवादन किया। यह संगीत संध्या सभी के लिए एक यादगार अनुभव बन गई।