हार्दिक और नवनीत कौर आठवें सालाना हॉकी इंडिया अवाडर्स 2025 में प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए

Hardik and Navneet Kaur were named Players of the Year at the 8th Annual Hockey India Awards 2025

  • हार्दिक और नवनीत कौर को मिले 20 -20 लाख रुपये
  • जफर इकबाल को मिला मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड व 25लाख रुपये

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : देश के बेहतरीन आक्रामक मिडफील्डर हार्दिक सिंह को आठवें हॉकी इंडिया सालाना अवाडर्स 2025 में हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सी.अवार्ड फॉर द प्लेयर ऑफ द’ ईयर (पुरुष) और स्ट्राइकर नवनीत कौर को हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सी.प्लेयर ऑफ द’ ईयर अवार्ड 2025( महिला) से यहां शुक्रवार को नवाजे जाने के साथ 20 -20 लाख रुपये का चेक भी बतौर इनाम दिया गया। भारत को 1980 में आठवां ओलंपिक स्वर्ण जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले बेहतरीन लेफ्ट आउट जफर इकबाल को हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचिवमेंट अवार्ड 2025 से नवाजे जाने पर 25 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया तथा और खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से के साथ ओलंपियन हरबिंदर सिंह, असलम शेर खान, जफर इकबाल , विनीत कुमार, परगट सिंह, जगबीर सिंह, मीर रंजन नेगी , प्रीतम रानी सिवाच जैसी कई अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मौजूद थे।

हॉकी इंडिया 2025 के आठवें सालाना अवाडर्स में साथ ही स्ट्राइकर सुखजीत सिंह को हॉकी इंडिया धनराज पिल्ले अवार्ड फॉर द फॉरवर्ड आफ द ईयर , बिच्छू देवी खरीबम को हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवार्ड फॉर द गोलकीपर ऑफ द’ ईयर , सुमित को हॉकी इंडिया अजित पाल सिंह अवार्ड फार द मिडफील्डर ऑफ द ईयर और संजय को हॉकी इंडिया परगट सिह अवार्ड फॉर द डिफेंडर ऑफ द ईयर से नवाजे जाने के साथ पांच पांच लाख रुपये का चेक भी दिया गया। गोलरक्षक प्रिंसदीप को हॉकी इंडिया जुगराज सिंह अवार्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द’ ईयर 2025(पुरुष अंडर 21) और साक्षी राणा हॉकी इंडिया अवार्ड फार द अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के साथ दस दस लाख रुपये का चेक भी दिया गया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 जीतने पर सम्मानित करने के साथ टीम के हर खिलाड़ी को तीन तीन लाख रुपशे अर सपाट+ स्टाफ के हर सदस्य को डेढ़ डेढ़ लाख रुपये दिए गए। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप तमिलनाडु 2025में कांसा जीतने पर टीम के हर खिलाड़ी को पांच पांच लाख रुपयश और सपोर्ट स्टाफ के हर यसदस्य को ढाई ढाई लाख रुपये दिए गए। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हर अतर्राष्ट्रीय मैच जीतने के आधार पर प्रोत्साहन राशि के रूप में एक करोड़ 38 लाख रुपये और भारतीय महिला हॉकी टीम को69 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए गए।

सपना है भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में स्वर्ण जीते : जफर इकबाल

मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को भारत के लिए 400 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के लिए चार लाख रुपये,हरमनप्रीत सिंह को ढाई सौ अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने पर ाई लाख रुपये नवनीत कौर और निकी प्रधान को भारत के दो दो सौ अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने पर दो दो लाख रुपये तथा हार्दिक सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक, नीलकांत शर्मा , जर्मनप्रीत सिह और सलीमा टेटे को डेढ़ डेढ़ सौ अंतर्राष्टीय मैच खेलने के लिए डेढ़ डेढ़ लाख रुपये दिए गए।

आधिकारिक वर्ग में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सौरभ सिंह राजपूत को हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट अवार्ड अंपायर/अंपायर मैनेजर अवॉर्ड फार द ईयर 2025 के लिए तथा बिश्वरऋजन सारंगी कसे तकनीकी अधिकारी ऑफ द ईयर के लिए ढाई ढाई लाख रुपये दिए गए। राउंड ग्लास अकादमी के सरदार सरपाल सिंह को हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट अवार्ड फार द आउटस्टैडिंग अचिवमेंट 2025 के लिए तथा मनारेज कोबेगी को उत्कृष्ट योगदान 2025 के लिए जमन लाल शर्मा अवार्ड के साथ पांच पांच लाख रुपये का इनाम दिया गया।

जफर इकबाल ने कहा, ‘मैंने ख्वाबो ख्याल में नहीं सोचा था कि मुझे हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचिवमेंट अवार्ड 2025 से नवाजे जाएगा। मेरा सपना है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते । मैं हॉकी इंडिया का आभारी हूं कि उसने मुझ जैसे अदना खिलाड़ी को इस सम्मान के लिए चुना। मैं इस क्षण को अजित पाल सिंह, एमपी सिंह, असलम शेर खां और दिलीप तिर्की के साथ साझा करना चाहूंगा। हॉकी इंडिया को उनके शानदार काम के लिए मैं बधाई देना चाहूंगा।’

हमारे पुराने खिलाड़ी हॉकी का लाइट हाउस हैं : मांडविया

भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, ‘हमारे पुराने खिलाड़ी हॉकी का ‘लाइटहाउस’ जो कि नए खिलाड़ियों को दिशा दिखाते हैं।हमारी में भारत के शानदार इतिहास पर मुझे गर्व है। भारतीय हॉकी अपने सौ बरस पूरे कर रही है और हम एक नए युग की ओर बढ़ रहे हैं और हम हॉकी में ओलंपिक में आठ पदक जीत चुके हैं।

खेल खेल को आगे बढ़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। भारत का 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करना वैश्विक मंच पर छाप छोड़ने की ओर सही कदम है क्योंकि हम 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की होड़ में हैं।

मनप्रीत को मेरे रोकने की खबरें बेबुनियाद : दिलीप तिर्की
भारत के लिए सबसे ज्यादा 412 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, ‘ ये खबरे बेबुनियाद हैं कि मैं ओलंपियन मनप्रीत सिंह (411 अंतर्राष्ट्रीय मैच) को अपना रिकॉर्ड तोड़ने से रोक रहा हूं। हकीकत इसके उलट है मैंने तो सबसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के लिए हमेशा उनकी हौसलाअफजाई की है। हॉकी इंडिया चाहती है कि भारत विश्व कप और ओलंपिक हॉकी में फिर पदक जीते। दरअसल हमने 2024 के ओलंपिक के बाद 2028 के ओलंपिक में भी अच्छा प्रदर्शन करने की योजना पर विचार किया था। तब हमारा मानना था कि हमें यह देखना होगा कि मौजूदा टीम के छह सात सीनियर खिलाड़ियों में से कौन कौन 2028 के ओलंपिक तक खेल सकता है। दरअसल मौजूदा भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों में करीब छह सात खिलाड़ी ऐसे हैं जो कि 2028 के ओलंपिक तक शायद ही खेल पाए। बेशक ये खिलाड़ी इस साल होने वाले विश्व कप और एशियाई खेलो तक भले ही खेल पाए लेकिन इनके 2028 तक खेलने की बाबत हमें वाकई गंभीरता से सोचना होगा।’ वहीं एक दिलचस्प बात यह रही कि मनप्रीत को जब भारत के लिए शुक्रवार को 400 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के लिए सम्मानित किया गया तो उन्होंने हॉकी इंडिया, भारतीय टीम और अपने परिवार का आभार जताया।

आठवें हॉकी इंडिया सालाना अवाडर्स 2025 :
ध्यानचंद लाइफटाइम अचिवमेंट अवार्ड: जफर इकबाल (25 लाख रुपये)

हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सी.अवार्ड फॉर प्लेयरऑफ द’ ईयर (पुरुष)
हार्दिक सिंह ।(20 लाख रुपये)।
हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सी.अवार्ड फॉर प्लेयर ऑफ द’ ईयर (महिला)
नवनीत कौर।(20 लाख रुपये)।
हॉकी इंडिया धनराज पिल्ले अवार्ड फॉर द फॉरवर्ड आफ द ईयर
सुखजीत सिंह (पांच लाख रुपये)।

हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवार्ड फॉर द गोलकीपर ऑफ द’ ईयर
बिच्छू देवी खरीबम (पांच लाख रुपये)

हॉकी इंडिया परगट सिंह अवॉर्ड फॉर द डिफेंडर ऑफ द ईयर
संजय(पांच लाख रुपये)
हॉकी इंडिया अजित पाल सिंह अवार्ड फॉर द मिडफील्डर ऑफ द’ ईयर
सुमित।(पांच लाख रुपये)
हॉकी इंडिया असुंता लाकरा अवार्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द’ ईयर (महिला अंडर 21)
साक्षी राणा(दस लाख रुपये)
हॉकी इंडिया जुगराज सिंह अवार्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द’ ईयर 2025(पुरुष अंडर 21)
प्रिंस दीप सिंह (दस लाख रुपये)