केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद के हाथो हीरो राजन कुमार “बिहार प्रतिभा सम्मान 2026” से सम्मानित

Hero Rajan Kumar honored with the "Bihar Pratibha Samman 2026" by a Union Minister and Rajya Sabha MP

कला क्षेत्र में बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने के लिए हीरो राजन कुमार को मिला सम्मान

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली : हाल ही में चीन यात्रा से भारत लौटे हीरो राजन कुमार को नई दिल्ली के कॉन्स्टीटयूशन क्लब (स्पीकर हॉल) में “वॉयस ऑफ बिहार द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में “बिहार प्रतिभा सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के हाथो कला क्षेत्र में बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला। कार्यक्रम में हीरो राजन कुमार ने चार्ली चैप्लिन द्वितीय के रूप में प्रस्तुति भी दी।

चर्चित हिन्दी फिल्म नमस्ते बिहार के निर्माता एवं मुख्य अभिनेता राजन कुमार ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बिहार का परचम लहराया है। पिछले दिनों इन्टरनेशनल कॉन्फ्रेंस में चार्ली चैप्लिन बनकर दुनिया भर के लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखरने वाले बिहार पुत्र की चर्चा चारों ओर हो रही है।

परफार्मिंग आर्ट के क्षेत्र में बिहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार प्रस्तुत करने के लिए राजन कुमार को कई नेशनल और इन्टरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन, यह सम्मान उनके लिए बहुत विशेष रहा, क्योंकि हॉन्गकॉन्ग के दौरे से भारत लौटते ही हीरो राजन कुमार को दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित सभागार में बिहार प्रतिभा सम्मान 2026″ से सम्मानित किया गया। जिसमें कई गणमान्य लोगों को सम्मान दिया गया।

गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर राजन कुमार ने बताया कि बिहार से जुड़ा सम्मान हमेशा दिल के करीब होता है और बिहार प्रतिभा सम्मान 2026″ के लिए आयोजक समिति को धन्यवाद करता हूँ। केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का भी आभार कि उनके करकमलों द्वारा यह अवॉर्ड प्राप्त किया। हीरो राजन कुमार की फिल्म का चर्चित डायलॉग है बिहार में टैलेंट है मगर साइलेंट है। इसी बात को सराहने के लिए जो प्रयास किया गया “वॉयस ऑफ बिहार के माध्यम से, इसके लिए बृजेश और उनके साथियों का शुक्रिया अदा करता हूं। आगे भी बिहार और देश के लिए बेहतर कार्य करता रहूंगा।”

इस साल “बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह 2026″ में बिहार के सिविल सर्विसेज सहित अन्य क्षेत्र में बिहार को गौरवान्वित करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। हीरो राजन कुमार को यह सम्मान मिलने से उनके समर्थकों एवं प्रशंसकों में हर्ष हैं।