हिंदी फीचर फिल्म लॉक इश्क की घोषणा, प्री – प्रोडक्शन जारी

Hindi feature film Lock Ishq announced, pre-production underway

रविवार दिल्ली नेटवर्क

मुंबई : अंधेरी पश्चिम मुंबई में सम्राट फिल्म आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनने जा रहीं आगामी हिंदी फीचर फिल्म लॉक इश्क की घोषणा वैलेंटाइन डे के मौके पर की गई।साथ ही वीएफएक्स एडिटिर-रितेश सम्राट का बर्थडे सेलिब्रेशन भी किया गया। फिल्म के निर्माता सीताराम सितारा और सह-निर्माता सोनिया जरे ने बताया कि फिल्म की कास्टिंग और प्री – प्रोडक्शन जारी है। फिल्म लॉक इश्क के निर्देशक अमित कुमार शुक्ला ने बताया कि कहानी तैयार हो चुकी है और इस फिल्म का लोकेशन की खोज में टीम निकलेगी।मौके पर बॉलीवुड अभिनेता सागर सम्राट और एक्शन मास्टर शाहबाज अली खान ने बताया लॉक इश्क फिल्म एक अनोखी कहानी पर आधारित है,जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाएगा।फिल्म का शीर्षक लॉक इश्क की घोषणा में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुए।जिनमें समीर खान, सोनू खान , डायरेक्टर अखिलेश सम्राट, साजिद खान, कमलेश बेनवाल, अभिनेत्री रिमझिम, सरिया जरे और अन्य मौजूद रहें।