केकेआर के कप्तान रहाणे बोले, हम बड़ी और लंबी भागीदारियां नहीं कर पाए
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : बाएं हाथ के ट्रेविज हेड (46 रन, 21 गेंद, 3 छक्के, छह चौके) और अभिषेक शर्मा ((48 रन, 21 गेंद, 4 छक्के,4 चौके) की सलामी जोड़ी की मात्र 5.4 ओवर में 82 तथा हेनरिक क्लासेन (52 रन, 35 गेंद, एक छक्का, चार चौके) की मैन ऑफ द’ मैच नीतिश रेड्डी (39 रन,24 गेंद, एक छक्का, चार चौके) के साथ पांचवें विकेट की 82 रन की भागदारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उसके घर कोलकाता में बृहस्पतिवार रात 65 रन से हरा कर आईपीएल 2026 में पहली जीत दर्ज की।
बढ़िया पारी खेलने के बाद मैन ऑफ द’ मैच नीतिश रेड्डी (2/17)ने साथी तेज गेंदबाज जयदेव उनाडकट (3/21) और इशान मलिंगस(2/14) के साथ मिलकर केकेआर को सस्ते में समेटने में अहम भूमिका अदा की।
हमें अपनी फील्डिंग और चुस्त करने की जरूरत : इशान किशन
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान इशान किशन ने अपनी टीम की जीत के बाद कहा, ‘हमारी टीम जिस प्रतिबद्धता के साथ खेली उससे खुश हूं लेकिन मैं अपने खुद के खेल से खुश नहीं हूं। हमारी टीम का हर कोई पूरे जोश से खेला। सच कहूं तो मैं नहीं मानता कि पिच बल्लेबाजी के लिए इतनी बढ़िया थी। अभिषेक और ट्रेविज हेड ने शानदार पारियां खेली। पॉवर प्ले ने हमारे लिए मैच आसान बना दिया क्योंकि इससे हमारे हर बल्लेबाज को एक सिंगल दौड़ कर पिच को समझने करने का मौका मिल गया।
क्लासेन ने हमारे लिए आखिर में बेहतरीन पारी खेली। यह हमारी पूरी टीम का साझा प्रयास था। हम सभी जानते थे कि केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिन एलन बहुत खतरनाक बल्लेबाज हैं लेकिन हमारे बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने ऐसी गेंद की वह एलन फिन उसे ऑफ साइड से बाहर उड़ाने की कोशिश में उन्हें ही खुद अपनी ही गेंद पर लपक लिया। हर्ष घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे है और दबाव के क्षणों में उन्होंने धैर्य बनाए रखा। शिवांग की मेहनत काम आई और वह सभी कोचों के संपर्क में थे और यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि उन्हें क्या करना है। शिवांग को रिंकू सिंह के खिलाफ बड़े जिगरे से गेंदबाजी करते देखा। जहां हम कहां और क्या सुधार करना है इसकी बाबत हर मैच से पता चलेगा। फिर भी हमें अपनी फील्डिंग और चुस्त करने की जरूरत है चूंकि हमने 20 अतिरिकत रन दे दिए। हम बतौर टीम फील्डिंग बेहतर करने पर मेहनत करेंगे।
मैंने सही वक्त पर मैच जिताने वाला प्रदर्शन किया : नीतिश रेड्डी
मैन ऑफ द’ मैच सनराइजर्स हैदराबाद के नीतिश रेड्डी ने कहा,‘मेरा यह मैच जिताने वाला प्रदर्शन था और इसकी लंबे समय से बाट जोह रहा था। सबसे अच्छी बात यह रही मैंने एकदम सही वक्त पर ऐसा प्रदर्शन किया। मेरा अपनी गेंदबाजी को लेकर भी आत्मविश्वास बढ़ा। मैंने बस सकारात्मक रहने की कोशिश की। मेरे लिए पिछला सीजन मेरे लिहाज से मेरे लिए अच्छा नहीं रहा और मेरे जेहन में बहुत कुछ नकारात्मक चल रह रहा था। मैंने अपनी गेंदबाजी पर बहुत मेहनत की थी और इसका मुझे लाभ मिला और मैं इससे बहुत खुश हूं।ट्रेनर और फिजियो का आभार। मैं अब शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट हूं।’
अपनी योजना और टीम संयोजन पर विचार करेंगे : रहाणे
अपनी कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार दूसरी हार पर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा,‘ मेरा मानना है हमें सनराइजर्स हैदराबाद के बड़े स्कोर का पीछा करने के लिए कई बड़ी भागीदारियों की जरूरत थी। हमारे जो बल्ले कुछ जम गए थे उन्हें मैच और ज्यादा लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की जरूरत थी। रही बात गेंदबाजी की तो हमने अच्छी वापसी की । जब आप बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो लंबी और बड़ी भागीदारियों की जरूरत होती ह लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। पिच पर जहां तक घास की बात है तो जब हम बाद में बल्लेबाजी कर रहे थे और तो मुझे लगा कि गेंद कुछ रुक कर आ रही ह। धीमी गेंदे पर पिच पर गिरने के बाद पहली पारी की अपेक्षा कुछ ज्यादा ठहर कर आ रही थी। हमने सोचा था कि जब हम बाद में बल्लेबाजी करेंगे तो बल्लेबाजी के लिए कुछ बेहतर हो जाएगी लेकिन यह धीमी रही। यह हार के लिए कोई बहाना नहीं है।
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने धीमी गेंदों और कोण का वाकई बढ़िया इस्तेमाल किया। घर पर मैच जीतना वाकई अहम होता है। हम फिर से अपनी योजना और टीम संयोजन पर विचार करेंगे और सोचेंगे कि क्या हमें अपनी एकादश में अतिरिक्त गेंदबाज को शामिल करने की जरूरत है। हमें बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। बृहस्पतिवार का दिन हमारे लिए बस एक बुरा दिन था।





